ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
देश

स्थगित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ, जैक मा को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली। चीन के ऐंट ग्रुप द्वारा लाए गए विश्व के सबसे बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज ने स्थगित कर दिया है। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में जोरदार उत्साह देखने को मिला था। इस आईपीओ को हांगकांग और शंघाई में दोहरी सूचीबद्धता के लिए व्यक्तिगत निवेशकों से तीन लाख करोड़ डॉलर की बोलियां मिली थीं, जो ब्रिटेन की पिछले साल की जीडीपी के बराबर हैं। ऐंट ग्रुप इस आईपीओ के जरिए करीब 35 बिलियन डॉलर जुटाना चाहता था।

अलीबाबा ग्रुप की ऐंट में 33 फीसद हिस्सेदारी है। इस तरह शंघाई स्टॉक एक्सचेंज द्वारा आईपीओ को सस्पेंड करने से जैक मा को बड़ा झटका लगा है। आईपीओ के स्थगित होने के बाद अलीबाबा के शेयर सात फीसद लुढ़क गए हैं। चीन का ऐंट ग्रुप कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स का परिचालन करता है। इन प्रोडक्ट्स में चीन का अलीपे डिजिटल वॉलेट भी शामिल है। यह विश्व के सबसे बड़े मनी मार्केट फंड्स में से एक है। ऐंट ग्रुप की कुल वैल्यू न्यूनतम 150 बिलियन डॉलर है।

ऐंट ग्रुप अपने शेयरों को शंघाई और हांगकांग के बाजारों में सूचीबद्ध कराने की योजना बना रहा था। अगर यह आईपीओ सफल रहता, तो यह इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होता। इससे पहले दुनिया की दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको ने 29 अरब डॉलर की शेयर बिक्री पेशकश की थी।

इस आईपीओ में निवेशकों द्वारा जबरदस्त बोलियां लगाई गई थीं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार, हांगकांग में बिडिंग इतनी ज्यादा थी कि एक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ गया। यहां भारी तादात में बोलियां आई थीं। शंघाई की बात करें, तो यहां खुदरा श्रेणी में डिमांड सप्लाई से 870 गुना अधिक रही।

Related Articles

Back to top button