ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
खेल

चोट के कारण प्रभावित हो सकती है रोहित की लय, इसका फायदा उठाना चाहेंगे – धवन

दुबई। आइपीएल 2020 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। मैच से पहले दिल्ली के ओपनर शिखर धवन ने कहा है कि चोट से उबरकर वापसी करने के बाद लय हासिल करना रोहित शर्मा के लिए असान नहीं होगा। टीम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। बता दें कि हेमस्ट्रिंग की चोट के कराण रोहित टूर्नामेंट में पिछले दो हफ्ते कोई मैच नहीं खेल सके हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आखिरी लीग मैच में वे खेले थे।

क्वालीफायर-1 से पहले धवन ने कहा कि रोहित एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्होंने कुछ मैच नहीं खेले हैं, इसलिए मैं उनके लय के बारे में जानकारी नहीं है। इसका मतलब है कि हम निश्चित रूप से इसका लाभ उठा सकते हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। लेकिन विरोधी टीम में होने की वजह से हम इसका फायदा उठा सकते हैं और हम इसके हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे।

अच्छी फार्म को आस्ट्रेलिया में भी जारी रखना चाहेंगे

बता दें कि  चोट के चलते रोहित को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है, लेकिन राष्ट्रीय टीम में लंबे समय तक उनके जोड़ीदार रहे धवन ने कहा कि वह आइपीएल की अपनी अच्छी फार्म को आस्ट्रेलिया में भी जारी रखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘एक बार जब आप अच्छे स्कोर कर लेते हैं, तो आप उसे अगली सीरीज में जारी रखना चाहते हैं। मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलना बहुत पसंद है। यह क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है। पिचें अच्छी हैं और मुझे उनकी गेंदबाजी खेलने में मजा आता है।’

आइपीएल में अब तक 14 पारियों में 525 रन बनाए

धवन ने इस साल आइपीएल में अब तक 14 पारियों में 525 रन बनाए हैं। उन्होंने ने कहा कि यह सीरीज काफी खास होगी, क्योंकि भारतीय टीम लंबे समय बाद खेल रही होगी। मैं वहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। धवन के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले पांच वनडे मैचों में दो शतक और दो अर्द्धशतक लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button