ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
खेल

IPL 2020 से बाहर होने के बाद रितुराज गायकवाड़ ने MS Dhoni के बारे में किया ये पोस्ट

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ अब भारत लौट आए हैं, क्योंकि टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। आइपीएल 2020 के लीग फेज में अपना आखिरी मैच खेलने के बाद सीएसके के सभी खिलाड़ी भारत आ गए हैं और इस बीच रितुराज गायकवाड़ ने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रितुराज गायकवाड़ ने कहा है कि 22 गज की पट्टी पर एमएस धौनी के साथ खड़े होना किसी सपने से कम नहीं था।

इंस्टाग्राम पर अपनी और धौनी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए रितुराज गायकवाड़ ने लिखा है, “अक्टूबर 2016 को मैं उनसे पहली बार मिला था, जब मेरा रणजी डेब्यू था और उस मैच में मेरी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। उस समय एमएस धौनी झारखंड टीम के मेंटॉर थे। वह खुद मेरे आए और मुझसे पूछा कि मैं कैसा हूं।” इस स्टोरी में रितुराज गायकवाड़ ने आगे बताया कि कैसे चार साल के बाद अक्टूबर में ही एक बार फिर से धौनी उनके पाए और जिंदगी की सच्चाई बताई।

गायकवाड़ ने आगे लिखा, “अक्टूबर 23, 3 लो स्कोर। वह खुद मेरे पाएस और जिंदगी के बारे में बात की। सौभाग्यशाली रहा कि मैंने उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया और इससे भी ज्यादा किसी सपने से कम नहीं था कि मैंने उनके साथ 22 गज की पट्टी को शेयर किया और मैच को फिनिश किया।” बता दें कि गायकवाड़ पहले तीन मैचों में सिर्फ 5 रन बना पाए थे। दो मैचों में उनका खाता भी नहीं खुला था, लेकिन आखिरी के तीन मैचों में उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक जड़े।

रितुराज गायकवाड़ के बारे में आपको जानकर हैरानी होगी कि वे यूएई पहुंचने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और पहले कुछ मैचों में उनको मौका नहीं मिला था, क्योंकि वे रिकवर नहीं कर पाए थे। वहीं, जब मौका मिला तो वे फ्लॉप रहे, लेकिन जब फिर से उनकी टीम में वापसी हुई तो उन्होंने तीन मैचों में करीब 200 रन बनाए। 6 मैचों में रितुराज के बल्ले से 51 के औसत से 204 रन निकले। वह सीएसके के लिए पहले ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने लगातार तीन अर्धशतक जड़े।

Related Articles

Back to top button