ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
विदेश

रूस: गर्लफ्रेंड ने की पुतिन से राष्ट्रपति पद छोड़ने की अपील, जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

मास्‍को। हाल ही में खबर आई थी कि अब रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2036 तक सत्ता में काबिज रह सकेंगे। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन अगले साल जनवरी में पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन (68) को उनके परिवार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच रिटायर्ड होने के लिए कहा गया है। पुतिन की 37 वर्षीय प्रेमिका, अलीना कबाइवा और उनकी दो बेटियां उन्हें पद छोड़ने के लिए कह कर रही हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वलेरी सोलोवी के हवाले से कहा गया है।

सोलोवी ने कहा, ‘एक परिवार है, उनका उस पर बहुत प्रभाव है। वह जनवरी में अपने पद से इस्तीफा देने की योजनाओं को सार्वजनिक कर सकते हैं।’ राजनीतिक वैज्ञानिक ने दावा किया कि पुतिन पार्किसंस से पीड़ित हैं। हालिया तस्‍वीरों में उनकी इस बीमारी के लक्षण दिखाई दिए हैं

द यूएस सन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया, ‘पुतिन के हालिया फुटेज का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों ने बताया कि उनके पैर लगातार हिल रहे थे और कुर्सी के आर्मरेस्ट को दबाते हुए वे दर्द में दिखे। उनकी उंगलियों को भी हिलते देखा जाता सकता था, जब उन्होंने पेन पकड़ था। उनके पास दवाएं होने का भी दावा किया गया।’

सोलोवी ने कहा कि पुतिन जल्द ही एक नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेंगे, जिसे न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार उनका अंतिम उत्तराधिकारी बनने के लिए तैयार किया जाएगा। हालांकि, राष्ट्रपति के कर्मचारियों ने पुतिन के पद छोड़ने की योजना पर फैल रही अफवाहों को गलत बताया। वहीं, पुतिन के इस्‍तीफा देने की अटकलें ऐसे समय में तेज हो गई हैं जब रूसी सांसद एक विधेयक को लाने पर विचार कर रहे हैं जिसके तहत आपराधिक कार्रवाई से उन्‍हें आजीवन छूट मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button