ब्रेकिंग
Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026... RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय...
खेल

b

दुबई। आइपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। हालांकि, इस दौरान मुंबई के लिए एक बुरी खबर सामने आई। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट चोटिल हो गए हैं। वह ग्रोइंन इंजरी से जूझ रहे हैं। इसके चलते वह मैच में केवल दो ओवर ही गेंदबाजी कर पाए। बोल्ट ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया।

दो ओवर करने के बाद वह मैदान पर नहीं दिखे और उनकी फिटनेस के लेकर चिंता जताई जाने लगी। उन्होंने दो ओवर में केवल 9 रन दिए और दो विकेट लिए। बोल्ट ने पूरे टूर्नामेंट में मुंबई के लिए घातक गेंदबाजी की है। ऐसे में अगर वह फाइनल में नहीं खेलते हैं, तो मुंबई को बड़ा झटका लगेगा। मैच के बाद बोल्ट की चोट को लेकर रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज 10 नवंबर को फाइनल में खेलेंगे।

रोहित ने क्या कहा

रोहित नकहा, ‘मैंने बोल्ट को नहीं देखा है, लेकिन वह ठीक लग रहे हैं। हमारे सामने बड़ा मैच आ रहा है और इससे पहले हमें तीन-चार दिन का समय मिला है। इस दौरान हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि वह ठीक हो जाएं। वह मैदान से बाहर चले गए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह एक बड़ी समस्या है। अगले तीन दिन में वह ठीक हो जाएंगे और 10 तारीख को मैदान में दिखेंगे।’ रोहित के अनुसार, नई गेंद के साथ बोल्ट टीम के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। ट्रेंट ने किसी को भी निराश नहीं किया है। उन्होंने अपने कौशल के हिसाब से गेंदबाजी की है और उन्हें इसका फायदा मिला है।

स्टोइनिस ने 46 बॉल पर 65 रन की पारी खेली

दुबई में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 46 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। दिल्ली की शुरआत बेहद खराब रही। टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए थे। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने 4 बड़े विकेट लेकर दिल्ली को संभलने का मौका नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button