ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
पंजाब

एक्शन में रेलवे विभाग, Train में सफर करते समय भूल कर भी न करें ये गलती, नहीं तो…

जालंधर : मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ ने ट्रेनों में गहन जांच अभियान चलाकर जुलाई माह में 2.69 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। इस दौरान 43,092 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पकड़े गए। यह कार्रवाई सभी वास्तविक रेल यात्रियों को सुविधाजनक सेवा और यात्रा देने की दिशा में एक ठोस प्रयास से प्रेरित रही।

टिकट चैकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों की मुस्तैदी से न केवल मंडल की आय में इजाफा हुआ बल्कि यह कार्य रेलवे की प्रभावी निगरानी ब्यां कर रहा है। इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेनों में लगातार सरप्राइज चैकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिनमें यात्रियों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उनका कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में वृद्धि और शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य प्राप्त करना है। रेलवे की यह कार्रवाई व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

गंदगी फैलाने पर 414 यात्रियों को 75,200 जुर्माना

केन्द्र सरकार के स्वच्छता अभियान को लेकर रेलवे द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। इसी कड़ी के अन्तर्गत रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा 414 यात्रियों से 75,200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। गंदगी फैलाने वालों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है ताकि वह भविष्य में इसप्रति विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों ने बताया कि एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

Related Articles

Back to top button