ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

CDS जनरल बिपिन रावत बोले- चीन के साथ सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण, संघर्ष बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं

नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) के पास पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को लेकर दोनों देशों के बीच आज भारतीय क्षेत्र में चुशुल में आठवीं बार वार्ता हो रही है। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है तो दूसरी ओर भारत के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ(सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारत, एलएसी में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीमा पर तनाव की स्थिति बरकरार है और आगे चीन के साथ संघर्ष बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

एक वर्चुअल संगोष्ठी में दिए गए अपने एक संबोधन में जनरल रावत ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जनरल रावत ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में LAC के साथ स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को लद्दाख में उसके दुस्साहस के लिए अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना पड़ रहा है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जवान, चीन के सैनिकों को मजबूती से जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) में किसी भी तरह की फेरबदल को स्वीकार नहीं करेंगे।

सीमा पर वर्तमान हालात के बारे में बात करते हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर टकराव, परिवर्तन और अकारण सामरिक सैन्य कार्रवाई से एक बड़े संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान को लेकर जनरल रावत का बयान

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद और उससे भारतीय सेना द्वारा जिस तरह से निपटा है। उस मुद्दे पर भी जनरल रावत ने  सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए जनरल रावत ने कहा कि दो परमाणु हथियारबंद पड़ोसियों (पाकिस्तान और चीन) के बीच निरंतर संघर्ष से क्षेत्रीय सामरिक अस्थिरता का खतरा बढ़ जाता है।

जनरल रावत ने कहा कि उरी हमले और बालाकोट हवाई हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक ने एक मजबूत संदेश दिया है कि पाकिस्तान अब एलओसी के पार आतंकियों को भारत में भेजने की कोशिश नहीं करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए नए भारतीय खाके ने पाकिस्तान के एजेंडे को फेल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद का मजबूती से सामना करना जानता है।

Related Articles

Back to top button