ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

निकिता मर्डर में SIT ने रिकॉर्ड समय में दाखिल की चार्जशीट, लव जिहाद के एंगल को नहीं किया शामिल

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे बल्लभगढ़ में हुए कॉलेज छात्र निकिता तोमर हत्या मामले में शुक्रवार को विशेष जांच दल (Special Investigation Team) ने स्थानीय अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआइटी द्वारा कोर्ट में दाखिल 700 पेज की चार्जशीट में 60 लोगों को इस हत्याकांड में गवाह बनाया गया है। इसमें काबिलेतारीफ यह है कि एसआइटी रिकॉर्ड समय (मात्र 11 दिन) में चार्जशीट को तैयार कर इसे कोर्ट में दाखिल किया है। चार्जशीट में लव जिहाद के एंगल को पुलिस ने शामिल  नहीं किया है। इसके लिए तौशीफ़ और निकिता के मोबाइल फोन जांच के लिए भेजे गए हैं। अगर लव जिहाद की कोई बात सामने आएगी तो पूरक चार्जशीट पेश की जाएगी।

आरोपित किसी भी स्थिति में न बच पाएं इसलिए चार्जशीट को डिजिटल, फोरेंसिक एवं मेटेरियल एविडेंस के आधार पर अनुभवी अनुसंधान अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया है। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह बारीकी से अवलोकन किया। इतना ही नहींं इसके बाद वरिष्ठ कानूनी विशेषज्ञों द्वारा केस के हर लीगल पहलुओं की गहराई से स्क्रूटनी की गई। बतया जा रहा है कि डिजिटल और फॉरेंसिक साइंस एविडेंस और चश्मदीद गवाह व अन्य पुख्ता सबूत के आधार पर आरोपियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

यहां पर बता दें कि 26 अक्टूबर की शाम को परीक्षा देकर अपनी सहेली के साथ घर लौट रही कॉलेज छात्रा निकिता को अग्रवाल कॉलेज के गेट के बाहर मुख्य आरोपी तौसीफ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देने में उसका साथी रेहान भी शामिल था। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर कार से फरार हो गए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

बताया जा रहा है कि हत्याकांड के इस मुक़दमे में पहले केवल हत्या की धारा लगी थी। एसआइटी ने जांच के दौरान इसमें हत्या के लिए अपहरण, शादी लिए दबाव डालना व साजिश की धाराएृ भी जोड़ीं हैं।

Related Articles

Back to top button