ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
खेल

Redmi Note 9 अब नए कलर वेरिएंट में होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। Redmi Note 9 का नया शेडो ब्लैक कलर वेरिएंट भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। जिसके बाद यह स्मार्टफोन कुल पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें शेडो ब्लैक कलर के अलावा एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पेब्बल ग्रे और रेड वेरिएंट शामिल हैं। Redmi Note 9 कंपनी का पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन है और इसमें क्वाड रियर कैमरा समेत कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi Note 9 की कीमत और ऑफर्स

कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार Redmi Note 9 का ब्लैक कलर वेरिएंट 11,499 रुपये में उपलब्ध होगा। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि HDFC Bank के डेबिट या क्रेडिट से फोन की पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद यूजर्स इस स्मार्टफोन को केवल 10,499 रुपये में घर ले जा सकते हैं।

कंपनी की वेबसाइट पर Redmi Note 9 के शेडो ब्लैक कलर वेरिएंट का 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल 12,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। जबकि यूजर्स टॉप एंड वेरिएंट को 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं और इसमें 6GB + 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही बैंक ऑफर का भी लाभ उठाया जा सकता है।

Redmi Note 9 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi Note 9 एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। यह स्मार्टफोन octa-core MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। इसमें दी गई स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

Redmi Note 9 में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरे के मेगापिक्सल पर नजर डालें तो प्राइमरी सेंसर 48MP का है। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। अगर आपको सेल्फी का शौक है तो फोन में दिया गया 13MP का फ्रंट कैमरा शानदार सेल्फी क्लिक करने में मदद करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें आपको 5,020mAh की बैटरी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button