ब्रेकिंग
Gwalior Dog Attack: ग्वालियर में आवारा कुत्ते का 6 साल के मासूम पर हमला; चेहरे पर लगे 100 टांके, हाल... Chhindwara Cough Syrup Case: 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी डॉ... Indore Lokayukta Raid: महिला बाल विकास अधिकारी पर लोकायुक्त का छापा; 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति का ख... MP Rajya Sabha Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन; चुनाव आयोग के गेट... Gwalior Music Heritage Row: हद्दू खां सभागार से ध्रुपद केंद्र हटाने का प्रस्ताव खारिज; सदन में हुआ ज... Shivpuri News: छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा; दूषित भोजन और बदहाल सुविधाओं को लेकर पहुंचीं कल... MP Govt News: सरकारी नौकरी के लिए 'दो बच्चों' की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को ... Chhindwara Industrial Land Row: 1200 एकड़ जमीन पर उद्योग या किसानों को वापसी; सांसद बंटी साहू ने सीए... Mandla Bus Accident: बम्हनी बंजर में मजदूरों से भरी बस मकान में घुसी; ड्राइवर पर लगा नशे में होने का... MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का...
देश

गृहमंत्री अमित शाह ने NDRF को दिया धन्‍यवाद, कहा- सालों से करती आई है अच्‍छे काम

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से शनिवार को राज्‍य आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के क्षमता निर्माण पर दो दिनी वार्षिक सम्‍मेलन आयोजित किया गया है। नई दिल्‍ली स्‍थित विज्ञान भवन में इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया। इस मौके पर सिविल डिफेंस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज के प्रतिभागी भी मौजूद थे।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में गृहमंत्री शाह ने कहा, ‘एनडीआरएफ(NDRF) के गठन के बाद से लेकर आज तक कई आपदाओं में वक्त पर, न केवल भारत बल्कि कई अन्य देशों में भी एनडीआरएफ ने बहुत अच्छा काम किया है। मंत्री के तौर पर ही नहीं बल्‍कि एक भारत के नागरिक के नाते भी मैं एनडीआरएफ (NDRF)को धन्‍यवाद कहना चाहूंगा।’

ANI

@ANI

Union Min Amit Shah:National Disaster Response Force has done a lot of good work over the years. I’d like to thank NDRF not just as a minister but also as a citizen.NDRF should work towards collaborating with DRDO to upgrade their equipment to make them indigenous in next 5 years

View image on Twitter
30 people are talking about this

उन्‍होंने आगे कहा, ‘आपदा प्रबंधन क्षेत्र की चुनौतियों को तभी हल कर सकते हैं जब सभी टीमों के पास इससे लड़ने के लिए पर्याप्‍त संसाधन हों और ये अंतर्राष्ट्रीय मानकों से भी बेहतर हों। मेरा आग्रह है कि डीआरडीओ के साथ संकलन करके स्वदेशी सुविधाएं मुहैया कराए जाएं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button