ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारतीय राज्यों में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, लोगों को घरों में रहने की सलाह

नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्य में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण से लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलते ही लोगों को आखों में जलन हो रही है। बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते लोगों का दम घुट रहा है। लगातार दूषित हो रही हवा से घर से लोगों कोा घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। यही नहीं वायू प्रदूषण इस वक्त देश के कई राज्यों में धुंध छाई हुई है। प्रत्येक दिन दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

प्रत्येक वर्ष दिवाली आने से पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस साल भी प्रदूषण में कोई भी सुधार नजर नहीं आ रहा है। लोगों को लगातर घर पर रहने की हिदायत दी जा रही है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पराली जलाने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। देश के उत्तरी राज्य में लगातार लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि इन राज्यों में वायु गुणवत्ता स्तर की ताजा स्थिति क्या है।

दिल्ली-एनसीआर में 470 तक पहुंच AQI

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता स्तर (Air Quality Index) 470 तक पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board ) के ताजा डाटा के मुताबिक, प्रदूषण से और ज्यादा गंभीर हालात हो गए हैं।

सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता स्तर (Air Quality Index) 484, पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में 470 पहुंच गया है। इसके साथ ही ओखला फेज-2 में AQI 465 तो वजीरपुर में 468 तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दीपावली से पहले हालात और भी खराब होने की आंशका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता स्तर में इजाफे की वजह केवल पराली जलाने के साथ-साथ स्थानीय कारक भी जिम्मेदार बताए जा रहे हैं।

यूपी में लगातार बढ़ रहा है एयर क्वालिटी इंडेक्स

यूपी के हाथरस शहर में लगातार धुंध (स्मॉग) बढ़ने से एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ रहा है। पिछले 48 घंटे में AQI  51 प्वाइंट बढ़ गया है। लगातार मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में पराली जलने के साथ स्थानीय स्तर पर वाहनों और उद्योगों से होने वाले प्रदूषण से हालात बिगड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यही हालात रहे तो दिवाली तक सांस लेना मुश्किल हो सकता है।

बागपत में छाई धुंध

इसके साथ ही यूपी के बागपत में भी वायु प्रदूषण में कोई सुधार नहीं आ रहा है। यहां पर एक्यूआइ 391 तक पहुंच गया है। वायु प्रदूषण के कारण बागपत में धुंध की चादर छाई हुई है। देश में वायु प्रदूषण के लिहाज से टॉप पर चल रहा है।

ताजनगरी की हवा हुई दुषित

ताजनगरी में भी दुषित हवा ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। लगातार यहां की हवा जहरीली होती जा रही है। यहां पर एक्‍यूआइ स्तर 400 के पार पहुंच गया है।

हरियाणा के जींद में हवा सबसे दुषित

देश के कई राज्यों में पराली जलाने के चलते वायु प्रदूषण विकराल रुप लेता जा रहा है। हरियाणा की जींद में हवा सबसे अधिक खराब दर्ज की गई है। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 444 तक पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button