ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

आठ में सात सीटों पर भाजपा आगे, एकमात्र सीट मोरबी में कांग्रेस को बढ़त

अहमदाबाद। Gujarat Assembly By-Election Result 2020: सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहे मोरबी में पाटीदार समुदाय की भूमिका निर्णायक रही है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद ही मोरबी के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस सीट पर बढ़त बनाए हुई है। भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी कांग्रेस को यहां उसी का फायदा मिलता नजर आ रहा है। पाटीदार नेता व कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस सीट पर खास ध्यान दिया था। हार्दिक समर्थक पाटीदार विधायक ललित वसोया तथा ललित भाई कागथरा ने लगातार यहां पर कैंप किया था। आठ में से सात विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

Gujarat By Election Result 2020 Updates:

10:30 करजण मैं भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल 3249 मतों से आगे चल रहे हैं।  किरीट सिंह सोलंकी लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी 10566 मतों से आगे हैं। मोरबी सीट पर कांग्रेस के जयंती भाई पटेल 3269 मतों से आगे चल रहे हैं।  गुजरात की 8 विधानसभा सीटों में से मोरबी एकमात्र सीट ऐसी है जिस पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

 10:20 सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनायी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट पर भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी इसी का फायदा कांग्रेस को मिलता नजर आ रहा है।

10:00 करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल ने कांग्रेस पर बढ़त कायम कर ली है। लिंबडी में भाजपा उम्‍मीदवार 7000 से अधिक की लीड बना ली है। मोरबी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती भाई पटेल ने भाजपा के बृजेश मेरजा पर 1533 मतों से बढत बनाई है।

 9:47 कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने तीसरे राउंड में 770 मतों से मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है। लिंबडी सीट पर भाजपा के किरीट सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6000 से अधिक की लीड बना ली है

 9:35 करजण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किरीट सिंह जाडेजा, गढडा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गुजरात की आठ सीट के रुझानों में  भारतीय जनता पार्टी  सात सीट पर तथा कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

9:25 धारी से भाजपा प्रत्याशी जेवी काकड़िया। मोरबी से भाजपा प्रत्याशी बृजेश मेरजा, लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी किरीट सिंह राणा, डांग से भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल, अबडासा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा आगे चल रहे हैं।  कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू चौधरी 2459 टाइम मतों से आगे चल रहे हैं

9:15 राज्‍य की धारी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार 912 मतों से आगे चल रहा है। अब तक की रुझानों में गुजरात में 8 में से 5 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। ध्यान रहे कि यह पोस्टल बैलट की मतगणना है।

9:00 अबडासा मैं भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा कांग्रेस के शांतिलाल संघाणी से 2400 वोट से आगे चल रहे हैं। डांग में भाजपा नेता विजय पटेल कांग्रेस के सूर्यकांत गावित से आगे चल रहे हैं। मोरबी में भाजपा के बृजेश मेरजा तथा लिंबड़ी में भाजपा के किरीट सिंह राणा आगे चल रहे हैं।

 8:30 AM: गुजरात की 8 विधानसभा सीट के उपचुनाव में पोस्टल बैलट की मतगणना शुरु हो चुकी है। जिसमें भाजपा ने तीन सीट पर बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी अबडासा, डांग व लिंबडी सीट पर आगे चल रही है।

 8:15 AM:  गुजरात उपचुनाव के परिणाम आने के पश्‍चात कांग्रेस के जिला संगठन में भी फेरबदल की संभावना है। कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता मनीष दोशी ने कहा था कि भाजपा में सीएम विजय भाई व अध्‍यक्ष सी आर भाऊ में खींचतान की संभावना है। दोशी का यह भी कहना है कि कांग्रेस में कार्यकाल पूरा होने के बाद ही जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति होगी।

गुजरात के डांग में मतगणना केंद्र 

भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायकों की लोकप्रियता का फैसला 

 मतों की गिनती के साथ ही हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायकों की लोकप्रियता का फैसला हो जाएगा। इसी साल जून में हुए राज्‍यसभा चुनाव के पश्‍चात कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्‍तीफा देने के पश्‍चात राज्‍य में इन आठ सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी। इनमें से पांच विधायक बाद में भाजपा में शामिल हुए और सत्‍तारूढ़ दल ने इन्‍हें ही उपचुनाव में मौजूदा सीटों पर मैदान में उतार दिया।

राज्‍य में बीते 25 वर्षों से है भाजपा का शासन 

 राज्य में पिछले 25 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी का शासन है, इस दौरान किए गए जनकल्‍याण के कार्यो की भाजपा जनता के सामने गिनती कर रही है। राज्‍य में बिजली, यातायात, गांव-गांव में ब्रॉडबैंड इंटरनेट, सड़क, पानी, नर्मदा नहर, नर्मदा पाइपलाइन के अलावा राज्य के बजट में भारी वृद्धि को भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है।

रोचक मुकाबला 

इस चुनावी जंग को इसलिए भी रोचक बताया जा रहा है क्‍योंकि आठ सीटों में से पांच विधायक वो हैं जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं मोरबी से कांग्रेस प्रत्‍याशी जयंतीलाल पटेल ने अपने वेतनमान से 24 लाख रुपये जनता के लिए खर्च करने का वादा किया है, जिसे लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button