ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
विदेश

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद जेल जा सकते हैं ट्रंप, टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया।  ट्रंप को हराकर व्हाइट हाउस में जगह पाने वाले बाइडेन अमेरिकी इतिहास में अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। वहीं चुनाव के नतीजे आने के बाद ट्रंप को जेल जाना पड़ सकता है।

दरअसल विशेषज्ञों के मुताबिक उनके कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की जांच से पता चलता है कि उन्हें राष्ट्रपति पद से हटने के बाद आपराधिक कार्यवाही के अलावा मुश्किल वित्तीय स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने कहा है कि ट्रंप के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों के मामले में वह जेल भी जा सकते हैं। इतना ही नहीं, ट्रंप को वित्तीय परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।  इस बात की संभावना है कि डोनाल्ड ट्रंप पर आपराधिक मामले चलाए जाएंगे। विशेषज्ञों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप पर बैंक धोखाधड़ी, कर धोखाधड़ी, मंडी लॉन्ड्रिंग, चुनावी धोखाधड़ी जैसे मामलों में आरोप लग सकते हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को चुनौती देने की तैयारी में ट्रंप 
वहीं अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को चुनौती देने के लिये कईं प्रमुख राज्यों में वोटों की दोबारा गिनती को लेकर रैलियां निकालने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी न्यूज पोटर्ल एक्सिस ने राष्ट्रपति के सलाहकारों के हवाले से बताया कि ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की अनुमानित जीत के मद्देनजर रैलियां निकालने की तैयारी में हैं। पोटर्ल के अनुसार ट्रंप का इरादा जॉर्जिया, एरिजोना और पेंसिल्वेनिया में वोटों की दोबारा गिनती के लिये विशेष टीमों के गठन की घोषणा करना है जो रैलियों के दौरान ऐसे लोगों के बारे में बताएंगी जिन्होंने कथित तौर पर मतदान किया, लेकिन असल में वह मृत हैं।

Related Articles

Back to top button