ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मनोरंजन

Akshay Kumar के बाद क्या अब मिलिंद सोमन बनेंगे ट्रांसजेंडर? सामने आया ये जबरदस्त लुक

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लक्ष्मी’ सोमवार को (9 नवंबर) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ चुकी है। ‘लक्ष्मी’ लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी, और इसकी एक वजह थी अक्षय कुमार। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार नाम से जाने वाले अक्षय बॉलीवुड के ऐसे पहले मेन स्ट्रीम एक्टर हैं जिन्होंने किसी फिल्म में ट्रांसजेंडर बने हैं। लेकिन अब लगता है जल्द ही एक और अभिनेता हमें ट्रांसजेंडर बनते हुए नज़र आने वाले हैं।

इन दिनों अपनी न्यूड फोटो को लेकर खबरों में छाए हुए एक्टर मिलिंद सोमन के हाथ कोई प्रोजेक्ट लगा है जिसमें वो ट्रांसजेंडर बन सकते हैं। मिलिंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात का हिंट दिया है कि वो अपने प्रोजेक्ट में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

मिलिंद ने ट्विटर पर अपनी जो फोटो शेयर की है उसमें वो एक महिला के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। आंखों में गहरा काजल, आधे चेहरे लगा हुआ सुर्ख़ लाल रंग, नाक में एक बड़ी सी नोज़ पिन और खुले बाल… इस फोटो में मिलिंद का पूरा चेहरा तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन इतना ही लुक कापी जबरदस्त लग रहा है। हालांकि ये कोई प्रोजेक्ट क्या है इस बारे में एक्टर ने अपने ट्वीट में कोई जानकारी नहीं दी।

मिलिंद ने अपने ट्विट में बस इतना लिखा है, ‘मुंबई के पास कर्जत में पिछले कुछ दिन बिताने के बाद अब चेन्नई जा रहा हूं। मैं जानता हूं कि ये होली नहीं है, लेकिन जब आपको एक्टर करने का मौका मिलता है तो आपको सवाल पूछने का वक्त और जगह नहीं मिलती’।

Related Articles

Back to top button