ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

Apple के शानदार डिवाइस iPhone 11 Pro को कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कीमत और ऑफर

नई दिल्ली। Flipkart Big Diwali सेल चल रही है। इस फेस्टिव सेल में लगभग सभी कंपनियों के स्मार्टफोन कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इनमें से एक ऐप्पल का iPhone 11 Pro है। इस स्मार्टफोन को आकर्षक ऑफर और डील के साथ खरीदा जा सकता है। मुख्य फीचर की बात करें तो iPhone 11 Pro में कुल चार कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस डिवाइस को एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिला है।

iPhone 11 Pro का 64GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहा है। साथ ही Citi बैंक की तरफ से डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन को 6,667 रुपये की नो-कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है।

iPhone 11 Pro की स्पेसिफिकेशन

iPhone 11 Pro में 5.8 इंच का ओएलडी डिस्प्ले है। इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए A13 Bionic चिप दी गई है। साथ ही इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 12MP का ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP का जूम लेंस मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में दमदार बैटरी दी है।

iPhone 11 

बता दें कि कंपनी ने iPhone 11 Pro के साथ iPhone 11 को भी पेश किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 54,900 रुपये है। iPhone 11 में 6.1-इंच का लिक्विट रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Apple के नए A13 बॉयोनिक चिप का इस्तेमाल किया गया है और इसे लेटेस्ट iOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है। iPhone 11 के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।

फोन में 12 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ ही 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड सेंसर भी दिया गया है। इसमें f/2.4 के अपर्चर वाला सेंसर इस्तेमाल किया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री दिया गया है। फोन के रियर कैमरे में Smart HDR, इंप्रूव्ड नाइट मोड, इन्हांस्ड प्रोट्रेट मोड और 60fps के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button