ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
खेल

पांच नहीं छह बार IPL जीत चुके हैं रोहित शर्मा, मुंबई से पहले इस टीम की तरफ से जीता था खिताब

नई दिल्ली। रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। अब तक उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार अपनी शानदार कप्तानी से टूर्नामेंट का विजेता बनाया है। 13वें सीजन के फाइनल में शानदार अर्धशतक बनाकर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। 157 के लक्ष्य को हासिल कर मुंबई की टीम 5वीं बार खिताब जीतने में कामयाब रही। रोहित का यह कुल छठा आइपीएल खिताब रहा मुंबई के 5 खिताब के अलावा भी उन्होंने एक टीम की तरफ से खेलते हुए चैंपियन बनने का सपना पूरा किया है।

मुंबई के कप्तान ने 2020 का आइपीएल खिताब जीतने के साथ ही वो कर दिखाया जो आज तक किसी भी टूर्नामेंट की टीम के कप्तान ने नहीं किया था। साल 2013 में पहली बार मुंबई को आइपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित ने टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया। लेकिन रोहित ने अपना सबसे पहला आइपीएल खिताब मुंबई नहीं बल्कि किसी और टीम के लिए खेलते हुए जीता था।

रोहित शर्मा को छठी बार मिली ट्रॉफी चूमने का मौका

सबसे पहली बार रोहित शर्मा को आइपीएल ट्रॉफी चूमने का मौका साल 2009 में मिला था। डेक्कन चार्जर्स (अब टूर्नामेंट में नहीं खेलती) की टीम की तरफ से खेलने वाले रोहित ने टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने का कमाल किया था। कमाल की बात ये रही कि यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आया था। फाइनल में डेक्कन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 6 रन से हराया था

मुंबई को पांचवीं बार बनाया विजेता

साल 2013 में मुंबई ने रोहित की कप्तानी में पहली बार यह खिताब जीता था। इस जीत के बाद दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने आइपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। साल 2015 2017, 2019 के बाद अब 2020 में टीम ने यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 5 बार इस टूर्नामेंट के जीतने वाली मुंबई अकेली टीम बन गई है।

Related Articles

Back to top button