ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

मां बनने के बाद सपना चौधरी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, देखकर फैन्स हुए दिवाने

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर, डांसर सपना चौधरी मां बनने की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। मां बनने के बाद करवा चौथ पर पहली बार सपना ने पति वीर साहू संग अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं अब सपना की कई हॉट एंड लेटेस्ट तस्वीरें सेशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। डांसर की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर फैंस के होश उड़ा रखें हैं।

सपना चौधरी ने मां बनने के बाद अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सपना चौधरी व्हाइट पैंट-सूट पहने और होंठों पर हरे रंग की स्पार्कल लिपस्टिक लगाई हुई नजर आ रही हैं। फैन्स उनके इस अतरंगी लुक की तारीफ कर रहे हैं। ​डांसर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तसवीरों को फैंस न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया। सपना ने करवा चौथ के मौके पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं। वहीं सपना लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं थीं। फोटो शेयर करते हुए सपना चौधरी लिखती हैं, ‘हैप्पी करवा चौथ।’ इसके साथ ही सपना ने स्माइली इमोजी बनाई है। सपना की इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था।

बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही सपना चौधरी ने हरियाणा के सिंगर-राइटर वीर साहू से शादी कर ली थी। जब सपना चौधरी मां बन गईं, इसके बाद उनकी शादी की खबर सामने आई थी। इन सभी के चलते दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। जिसके बाद वीर साहू और सपना चौधरी ने ट्रोर्ल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। सपना ने लिखा था, ‘मैंने लोगों को जवाब अपने काम से दिया है। फालतू की बात सुन्ना और बोलना दोनों ही मेरी आदत नहीं। इंतजार करो और देखते रहो।’

Related Articles

Back to top button