ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

SC में पश्‍चिम बंगाल में पटाखों पर रोक को चुनौती देने वाली याचिका को किया खारिज

नई दिल्‍ली। काली पूजा (Kali Puja) के दौरान पश्‍चिम बंगाल में पटाखों (firecrackers) के चलाने और इसकी बिक्री पर कलकत्‍ता हाई कोर्ट की ओर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसमें हस्‍तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा, ‘कोरोना वायरस महामारी (coronavirus pandemic) के संकट को देखते हुए लोगों की जिंदगियां अधिक महत्‍वपूर्ण हैं। जस्‍टिस डी वाई चंद्रचूड़ (D Y Chandrachud)  और इंदिरा बनर्जी (Indira Banerjee) वाली वैकेशन बेंच (vacation bench) ने कहा कि त्‍योहार महत्‍वपूर्ण हैं लेकिन महामारी के कारण लोगों की जिंदगियों पर इस समय जोखिम है।

 सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को पश्‍चिम बंगाल (West Bengal) में पटाखों पर से प्रतिबंध हटाने वाली याचिका को खारिज कर दिया।  जस्‍टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) ने बताया, ‘ हम त्‍योहारों के महत्‍व को समझते हैं। लेकिन जब हम संकट में हैं तो मानव जीवन को सुरक्षित रखने और बचाने के लिए कोई भी प्रयास किया जा सकता है। उन्‍होंने आगे कहा, ‘हम त्‍योहारों को लेकर काफी सचेत रहते हैं लेकिन हम महामारी कोविड-19 से जूझ रहे हैं और सभी को इसमें समर्थन और सहयोग देना चाहिए जिससे स्‍थिति में सुधार हो।’

जस्‍टिस डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) और इंदिरा बनर्जी (Indira Banerjee) वाली वैकेशन बेंच (vacation bench) ने कहा कि त्‍योहार महत्‍वपूर्ण हैं लेकिन महामारी के कारण लोगों की जिंदगियों पर इस समय जोखिम है। बेंच ने कहा कि हाई कोर्ट कहीं अधिक स्‍थानीय हालात से अवगत है कि वहां के आवश्‍यकतानुसार क्‍या उचित है और क्‍या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को गौतम राय (Gautam Roy) और बुर्राबाजार (Burrabazaar) व फायरवर्क्‍स डीलर्स एसोसिएशन (Fireworks Dealers Association) ने पिछले सप्‍ताह चुनौती दी थी। काली पूजा और छठ पूजा समेत तमाम त्‍योहारों पर पटाखों की बिक्री और इसे चलाने और को लेकर हाई कोर्ट ने रोक लगाने का आदेश दिया था। शनिवार को काली पूजा मनाई जाएगी। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, दुर्गा पूजा की तरह ही काली पूजा में भी पंडाल में मात्र 15 लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह पंडाल 300 वर्ग मीटर का होगा।

Related Articles

Back to top button