ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

दिल्‍ली में नए संक्रमण के मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- टॉप 10 राज्‍यों का हाल

नई दिल्‍ली।भारत के कई राज्‍यों में फेस्टिवल सीजन के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें देश की राजधानी दिल्‍ली भी शामिल है। कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मंगलवार को दिल्‍ली में 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं। दिल्‍ली स्‍वास्‍थ्‍य विभाग (Delhi Health Department) के अनुसार, मंगलवार को सबसे अधिक कोविड-19 संक्रमण के मामले आए हैं। मात्र एक दिन में कुल नए मामलों की संख्‍या 7 हजार 830 है। त्‍योहारों के मौसम और बढ़े प्रदूषण के बीच मामलों के आने की दर 13.26 फीसद हो गई है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोविड-19 (COVID-19) के कुल 4 लाख 94 हजार 6 सौ 57 सक्रिय मामले हैं वहीं इस संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने वालों का आंकड़ा 80 लाख 13 हजार 7 सौ 83 है। बता दें कि देश में अब तक कुल संक्रमण का आंकड़ा 86,36,012 हो गया है। पिछले 24 घंटों में 44,281 नए मामले सामने आए और 512 संक्रमितों की मौत हो गई इसके साथ ही देश में अब तक कुल 1,27,571 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अब तक 4 लाख 51 हजार 3 सौ 82 मामले आ चुके हैं। जिनमें से 4 लाख 2 हजार 854 मरीज स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। बता दें कि यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 7143 हो गई है। दिल्‍ली में अभी मृत्यु दर 1.58 फीसद व कुल 41,385 एक्‍टिव केस हैं। अब यहां दिल्ली में अब तक कुल 51 लाख 97 हजार 924 सैंपल की जांच हुई है। पिछले 24 घंटे में 59,035 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें से 17,810 सैंपल की आरटीपीसीआर व 41,225 सैंपल की एंटीजन जांच की गई। इनमें से 13.26 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए। एक दिन पहले संक्रमण दर 12.84 फीसद थी। मौजूदा समय में 3,947 कंटेनमेंट जोन हैं। एक दिन पहले तक 3,882 कंटेनमेंट जोन थे।

महाराष्‍ट्र

महाराष्‍ट्र में अभी कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,23,135 है वहीं 3,277 नए मामले सामने आए हैं। राज्‍य में अब तक कुल स्‍वस्‍थ हुए संक्रमितों की संख्‍या 15,777, 322 है और अब तक कुल 46,249 मौतें हो चुकी।

कर्नाटक

कर्नाटक में अब तक कुल कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 8 लाख 48 हजार 8 सौ 50 हो गया है और मरने वालों की संख्‍या 11 हजार 4 सौ 10 है।

आंध्र प्रदेश

यहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या 8 लाख 44 हजार 3 सौ 59 है और मरने वालों की संख्‍या 6 हजार 8 सौ 2 है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में अब तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 7 लाख 46 हजार 79 हो गया है और मरने वालों की संख्‍या 11 हजार 3 सौ 62 है।

केरल

केरल में अब तक कुल 4 लाख 89 हजार 7 सौ 2 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। वहीं राज्‍य में मरने वालों की संख्‍या 1 हजार 7 सौ 14 हो चुकी है।

दिल्‍ली

दिल्‍ली में अब तक 4 लाख 51 हजार 3 सौ 82 लोग घातक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं वहीं मरने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार 60 है।

उत्‍तर प्रदेश

उत्‍तर प्रदेश में 4 लाख 99 हजार 1 सौ 99 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और इसके कारण मरने वालों की संख्‍या 7 हजार 2 सौ 31 है।

पश्‍चिम बंगाल

चीन से आए कोरोना वायरस पश्‍चिम बंगाल में अब तक 4 लाख 9 हजार 2 सौ 21 लोगों को संक्रमित कर चुका है और मरने वालों की संख्‍या 7 हजार 3 सौ 50 है।

ओडिशा

ओडिशा में अब तक 3 लाख 2 हजार 7 सौ 93 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और 1 हजार 4 सौ 41 लोगों की मौत हो गई है।

तेलंगाना

तेलंगाना में 2 लाख 52 हजार 4 सौ 55 लोगों को संक्रमित करने वाले कोरोना वायरस महामारी के कारण 1 हजार 3 सौ 85 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button