ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

राहुल गांधी का जैसलमेर दौरा रद्द!, रेगिस्तान में था बाइक राइडिंग का प्‍लान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को निजी दौरे पर जैसलमेर आने वाले थे लेकिन अब खबर है कि उनका ट्रिप कैंसिल हो गया है। जैसलमेर में राहुल गांधी का रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग का भी प्रोग्राम था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में खास तौर पर स्विस टेंट की व्यवस्था की गई थी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी राहुल गांधी केदौरे की सारी तैयारियां खुद देख रहे थे। खबर के मुताबिक राहुल दो दिन के लिए जैसलमेर आने वाले थे। राहुल गांधी का दौरा क्यों रद्द हुआ हैं इसकी जानकारी नहीं हैं और न ही इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही पार्टी की तरफ से कुछ कहा गया है। राहुल गांधी का आज सुबह 8 बजे जैसलमेर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग के लिए राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी और उसकी सहेलियों के भी आने का प्रोग्राम था। राहुल गांधी बाइक राइडिंग के लिए काफी क्रेजी हैं। वे जर्मनी में 800 किलामीटर बाइक राइडिंग कर चुके हैं। खबर है कि जैसलमेर में भी राहुल अपनी बाइक पर आने वाले थे। बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच सियासी घमासान के दौरान गहलोत खेमे के विधायकों ने बाड़ांबंदी का लंबा समय जैसलमेर में ही बिताया था। गहलोत खेमे के विधायक इसी सूर्यगढ़ होटल में ठहरे थे। इस दौरान विधायकों ने जैसलमेर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया था।

Related Articles

Back to top button