ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

राहुल ने दिशा को किया प्रपोज, अभिनव और एजाज में हुई लड़ाई

नई दिल्लीl बुधवार के बिग बॉस में घर वालों को नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित होने के लिए दूसरे की से अपने कीमती चीजों को नष्ट करवाना होता हैl इसमें पवित्र पूनिया को बचाने के लिए एजाज खान अपनी दो पसंदीदा फोटो को नष्ट कर देते हैंl वहीं राहुल वैद्य को नॉमिनेशन से बचाने के लिए पवित्र पूनिया अपने 10 कपड़े खराब कर देती हैl निक्की तंबोली को नॉमिनेशन से बचाने के लिए राहुल वैद्य यह लिखकर देखते है कि जान कुमार सानू उनसे अच्छे सिंगर हैl इस प्रकार इस बार के नॉमिनेशन में घर से बेघर होने के लिए शार्दुल पंडित और रूबीना दिलैक नॉमिनेट होती हैl

इसके बाद राहुल वैद्य घरवालों को बताते है कि उन्हें दिशा परमार नाम की लड़की से प्यार है और वह उसके जन्मदिन पर उसे अनोखे अंदाज में प्रपोज करते हैंl घरवाले भी उनका साथ देते हैंl राहुल अपनी टी-शर्ट पर दिशा को जन्मदिन की बधाई देते हुए शादी का प्रस्ताव देते हैl साथ ही वह दिशा से यह भी कहते है कि उनका जो भी जवाब है वह उन्हें बताएl

घर में कैप्टंसी घटा खेला जाता हैl बिग बॉस घर वालों को बताते है कि घर में पूरी रात पार्टी का आयोजन किया गया है और जो बिना किसी चीज का सहारा लिए पूरी रात जागेगा, वही घर का नया कप्तान बनाया जाएगाl इसे लेकर एजाज खान और अभिनव शुक्ला में बहस हो जाती हैl अभिनव शुक्ला कहते है कि एजाज खान लेटकर डांस कर रहे थे, जबकि एजाज का कहना होता है कि वह नागिन डांस कर रहे थेl

इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी अलग हैl इस बार के बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान बतौर तूफानी सीनियर्स भी नजर आए थेl वही घर से अब तक निशिकांत मलकानी, सारा गुरपाल, शहजाद देओल और नैना सिंह बेघर हो चुके हैl

Related Articles

Back to top button