ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

कनिका की पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा सांसद दुष्यंत राष्ट्रपति भवन भी गए थे

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित हुई इस पार्टी में शामिल होने वाले दुष्यंत सिंह इसके बाद भी कई समारोह में पहुंचे।

दुष्यंत सिंह इस पार्टी के तीन दिन बाद यानी 18 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भी शामिल हुए। दरअसल, बुधवार की सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों के लिए राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट की मेजबानी की थी। इस कार्यक्रम की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति कोविंद के पीछे खड़े दिख रहे हैं। हालांकि राष्ट्रपति कोविंद ने दुष्यंत सिंह और अन्य सांसदों से हाथ नहीं मिलाया

इतना ही नहीं इस पार्टी के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत कई बार संसद भवन भी गए हैं। इसके बाद आशंकाओं का बाजार गर्म है कि क्या कोरोना वायरस देश के संसद तक पहुंच गया है, क्योंकि डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से कोरोना फैलता है। खबर आ रही है कि वसुंधरा राजे और दुष्यंत, दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुष्यंत ने भी कोरोना टेस्ट करवाया जबकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। ये जानकारी दुष्यंत के सचिव नीलू श्रीवास्तव ने दी। दुष्यंत लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद संसद गए थे और कई नेताओं से मुलाकात की थी।

Related Articles

Back to top button