ब्रेकिंग
महासमुंद को मिली ₹31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन, नए ब... IGKV पेपर लीक कांड का पर्दाफाश: प्रोफेसर ने एंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन किया था पर्चा, मास्टरमाइंड सहि... पंजाब में 27 अगस्त को 'महाबंद' का ऐलान: सांझा फ्रंट का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में ठप रहेगा कामका... लुधियाना में शराब पार्टी में खूनी खेल: दोस्त ने तेजधार हथियार से फैक्ट्री मालिक की गर्दन काटकर की हत... लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा...
देश

सेल्फ आइसोलेशन में लोकसभा सांसद अनुप्रिया पटेल, दुष्यंत सिंह से की थी मुलाकात

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपना दल की लोकसभा सांसद अनुप्रिया प​टेल ने खुद को आइशोलेशन में रखा है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट में लिखा कि वह गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी जिसमें दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सावधानी के तौर पर सेल्फ आइसोलेसन में जा रही हूं सरकार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देर्शों का पालन करूंगी।

PunjabKesari
बता दें राजस्तान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र और लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह लखनऊ में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की एक पार्टी में शामिल हुए थे। कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि दुष्यंत अब सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। कनिका कपूर ने रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी, जिसमें तमाम बड़े अधिकारी और नेता शामिल हुए थे।

बता दें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने खुद को एकांतवास में रख लिया है। हालांकि दुष्यंत सिंह ने खुद की जांच करवाई है, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। दुष्यंत सिंह की निजी सचिव नीलू श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी है।

दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव
दुष्यंत पार्टी से लौटने के बाद संसद की कार्यवाही में भी शामिल हुए थे, जिससे उनके आस-पास बैठे सांसदों में डर का माहौल था। लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पार्टी से लेकर संसद की कार्यवाही में शामिल तमाम नेताओं ने राहत की सांस ली हैं। दूसरी ओर, सावधानी बरतते हुए दुष्यंत ने खुद को एकांतवास में कर लिया है।

डेरेक ओ’ब्रायन भी एकांतवास में गए
टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी खुद को एकातंवास में रखा है। ओ ब्रायन संसद की कार्यवाही के दौरान दुष्यंत सिंह के साथ बैठे थे। दुष्यंत सिंह की कनिका के पार्टी में शामिल होने की खबर आने के बाद टीएमसी सांसद ने कहा,’यह सरकार सभी को खतरे में डाल रही है। पीएम खुद को एकांतवास में रखने के लिए कह रहे हैं, लेकिन संसद चल रही है। पार्टी के अगले दिन मैं दुष्यंत के साथ ढाई घंटे तक उनके बगल में बैठा था। दो सांसद और हैं जिन्होंने खुद को एकांतवास में रखा है। इस सत्र को स्थगित कर देना चाहिए।’

Related Articles

Back to top button