ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

‘जनता कर्फ्यू’ को लेकर DMRC का बड़ा फैसला- 22 मार्च को बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो

कोरोना वायरस ‘कोविड-19′ के संक्रमण से लड़ने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान के मद्देनजर अधिक से अधिक लोगों को घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में दिल्ली मेट्रो ने रविवार को अपनी सेवा बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

डीएमआरसी ने कहा कि लोगों को घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में मेट्रो सेवा इस दिन उपलब्ध नहीं रहेगी। दरअसल कोरोना से बचाव के लिये दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को कम तथा अति आवश्यक होने की स्थिति में ही मेट्रो से यात्रा करने की सलाह देते हुये वीरवार को निर्देश जारी किये थे।

डीएमआरसी द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया था कि जरूरत पड़ने और अति आवश्यक होने की स्थिति में ही मेट्रो की यात्रा करें। इसके अलावा मेट्रो/स्टेशनों पर यात्री एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखने को कहा गया था और यह भी कहा गया कि यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा उन्हें वैकल्पिक एक सीट छोड़कर बैठना होगा।

Related Articles

Back to top button