ब्रेकिंग
रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर
देश

देश में कोरोना सेकेंड स्टेज में, इसे हर हाल में यहीं रोकना होगा: योगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूरे देश के अंदर कोरोना वायरस दूसरी स्टेज पर है। अगर हम इसे इसी स्टेज पर रोकने में कामयाब हो जाते हैं तो यह दुनिया के लिए एक मिशाल होगी। यूपी सरकार भी हर हाल में इसे रोकने के लिए सकर्तकता बरत रही है। इस वायरस को रोकने के लिए युद्ध स्तर की तैयारी चल रही है। पर्याप्त मात्रा में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

इस दौैरान योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वायरस के अबतक 23 लोग चिन्हित किए गए थे। जिसमें से 9 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसे वायरस से आम लोग और व्यापारी घबराएं नहीं, सतर्क रहें।

मजदूरों को दिया जाएगा 1000 रुपये भत्ता 
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के 20 लाख 37 हजार मजदूरों को 1000-1000 रुपये भत्ता देने की घोषणा की है। साथ ही एक महीने का राशन तत्काव मुहैया कराने की बात कही है। योगी ने डीएम को निर्देश दिया है कि प्रदेश के 1 करोड़ 65 लाख 31 हज़ार मनरेगा परिवारों को एक महीने का खाधान्न निशुल्क उपलब्ध कराएं। जो भी परिवार किन्ही वजहों से सूची में छूटे हैं, डीएम उनको तत्काल एक हज़ार दिलाएं।

लोगों से की ये अपील
इसके साथ ही सीएम ने लोगों से अपील की कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं। दुकानों में लाइन ना लगाएं, जो ज़रूरी हो वही लेने जाएं, किसी भी चीज की किल्लत नहीं होने देंगे। अनावश्यक जमा करने की प्रवृत्ति से बचिए। साथ ही कहा कि घबराएं मत, व्यापारी जमाख़ोरी ना करें, हमारे पास पर्याप्त खाधान्न हैं।

Related Articles

Back to top button