ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस में कलह, मांझी ने दिया नीतीश को समर्थन

पटना। LIVE Bihar Chunav Result Updates बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के नतीजे आ चुके हैं। अब राजनीतिक दल सरकार गठन की कवायद में जुट गए हैं। इसे लेकर बैठकों का सिलासला जारी है। जोड़-तोड़ की कोशिशों की भी चर्चा है। दीपावली के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने की घोषणा की गई है। इस बीच आज राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर राष्‍ट्रीय जनता दल विधायक दल (RJD Legislature Party) की बैठक हो  रही है। माना जा रहा है कि इसमें तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लेगा। साथ ही उन्‍हें नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) बनाने पर भी मुहर लगाई जा सकती है। उधर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधान पार्षद टुन्ना पांडेय (MLC Tunna Pandey) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को विनाश पुरुष बताया है। साथ ही उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) से इस्‍तीफा मांगा है। बिहार में आज की सियासी गतिविधियों की जानकारी के लिए लगाातर बने रहिए हमारे साथ।

LIVE Bihar Chunav Result Updates:

12:30 PM: कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा है कि बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री खतरे का संकेत है। महागठबंधन को किसी कीमत पर ओवैयी का समर्थन नहीं लेना चाहिए।

12:00 PM: मांझी ने दिया नीतीश को समर्थन

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्‍हें अपनी पार्टी का औपचारिक समर्थन पत्र सौंप दिया है। इसके पहले पार्टी की जीतनराम मांझी की अध्‍यक्षता में बैठक हुई।

11:30 AM: चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में कलह

बिहार विधानसभा चुनाव में केवल 19 विधायक जीते हैं। यह संख्‍या पिछली बार आठ कम है। पार्टी में इसपर मंथन शुरू है। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री तारिक अनवर ने उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाते हुए इसमें धांधली का आरोप लगाया है।

11:00 AM: आरजेडी ने चुनावी धांधली का आरोप लगा किया सड़क जाम

भोजपुर के उदवंतनगर थाना अंतर्गत मल्थर गांव के पास आरजेडी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने राज्य सरकार के विरोध में सड़क जाम कर दिया है। उन्‍होंने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाया है। हालांकि, भोजपुर की सात में से पांच विधानसभा सीटों पर महागठबंधन को सफलता मिली है।

10:30 AM: आज आरजेडी के अलावा, जनता दल यूनाइटेड, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा एवं कांग्रेस दलों की भी बैठकें हो रहीं हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक प्रदेश मुख्‍यालय सदाकत आश्रम में होगी।

10:00 AM: अब शुरू हाेगी आरजेडी विधायक दल की बैठक

राबड़ी देवी के पटना आवास पर आरजेडी विधायक दल की बैठक अब शुरू होने जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए नवनिर्वाचित विधायक व बड़े नेता पहुंच रहे हैं।

09:30 AM: विधान परिषद चुनाव की 22 सीटों की मतगणना जारी

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज विधान परिषद चुनाव की मतगणना हो रही है। बिहार के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 22 सीटों की इस मतगणना का परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद से आने की संभावना है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम आने में रात हो सकती है

09:00 AM: बीजेपी एमएलसी का नीतीश और सुशील मोदी पर बड़ा हमला

बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्‍होंने कहा है कि नीतीश कुमार ‘विकास पुरुष’ नहीं, बल्कि ‘विनाश पुरुष’ हैं। साथ ही उन्‍होंने पार्टी को डुबोने के आरोप में उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी से इस्तीफा मांगा है।

08:30 AM: आज आरजेडी विधायक दल के नेता चुने जाएंगे तेजस्‍वी

पटना में राबड़ी देवी के आवास पर आज 10 बजे आरजेडी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लेगी। बैठक में राबड़ी देवी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित तमाम नवनिर्वाचित विधायक व बड़े नेता शामिल रहेंगे।

08:00 AM: बिहार चुनाव में 125 सीटें जीतने के बाद एनडीए में बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी बड़े नेताओं की कई अनौपचारिक बैठकें हो रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button