ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

दीपावली से पहले वित्त मंत्री ने किया 3.0 का ऐलान, जानिए राहत पैकेज में क्या है आपके लिए खास

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने कोरोना काल के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को दोबारा गति प्रदान करने के लिए आज आत्मनिर्भर 3.0 पैकेज योजना की घोषणा की और कोरोना काल में जिनकी नौकरी चली गयी थी उनके लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि इस नये पैकेज में 12 योजनाओं की घोषणायें की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के आंकडे अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रहे हैं । अक्टूबर में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.05 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आत्मनिर्भर भारत 3.0 का ऐलान कर दिया है । आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की शुरुआत की गई है ताकि नये रोजगार का सृजन हो सके ।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने भी तीसरी तिमाही में ही अर्थव्यवस्था के सकारात्मक गति पकड़ने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार रिकॉडर् स्तर पर है। एफपीआई का निवेश भी सकारात्मक रहा है । विदेशी मुद्रा भंडार भी 560 अरब डॉलर के रिकॉडर् पर पहुंच गया है । रेलवे में माल ढुलाई में 20 फीसदी वृद्धि हुई है । इसी क्रम में बैंक कर्ज वितरण में 5 फीसदी की बढ़त हुई। वित्त मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत उठाये गये कदमों से ?मजदूरों को काफी फायदा हुआ है। इसी तरह किसानों को राहत देने के प्रयासों का भी अच्छा नतीजा आया है । उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत ईसीएलजीस स्कीम के तहत 61 लाख लोगों ने लाभा उठाया है और अब इस स्कीम की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ायी जा रही है। इसमें 1.52 लाख करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं और 2.05 लाख करोड़ रुपये के कर्ज की मंजूरी दी गई है ।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने सक्रियता और तेजी दिखाते हुए 1.32 लाख करोड़ रुपये का रिफंड दिया है । उन्होंने कहा कि मोबाइल विनिर्माण और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए पहले की उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन की घोषणा की जा चुकी है और कल 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये की पीएलआई की घोषणा की गयी है। वित्त मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत उठाये गये कदमों से ?मजदूरों को काफी फायदा हुआ है। इसी तरह किसानों को राहत देने के प्रयासों का भी अच्छा नतीजा आया है।

Related Articles

Back to top button