ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
विदेश

राहुल गांधी घबराए हुए छात्र, योग्यता और जुनून की कमी : बराक ओबामा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने राहुल गांधी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। साथ ही मोदी सरकार को कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष पर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया है। ओबामा ने अपने संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की शख्सियतों पर खुलकर अपनी बात रखी है। अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने अपने कार्यकाल में दो बार 2010 और 2015 में भारत की यात्रा की थी।

राहुल गांधी राजनीति के घबराए हुए छात्र

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की समीक्षा की गई है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति ने दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य विषयों पर भी बात की है। बराक ओबामा का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी में एक ऐसे घबराए हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं, जो अपने टीचर को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन उसमें विषय(राजनीति) में महारत हासिल करने की योग्यता और जूनून की कमी है।

सोनिया गांधी अपवाद…!

ओबामा ने संस्मरण में राहुल की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है। समीक्षा में कहा गया है, ‘हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के आकर्षित होने के बारे में बताया जाता है। हालांकि, महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं जिक्र किया जाता है। सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी।’ समीक्षा में कहा गया है कि अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री बॉब गेट्स और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों में बिलकुल भावशून्य ईमानदारी है।

ओबामा ने पुतिन को बताया चालाक बॉस

ओबामा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को मजबूत और चालाक बॉस बताया है। समीक्षा में कहा गया है पुतिन, ओबामा को शिकागो मशीन चलाने वाले मजबूत, चालाक बॉस की याद दिलाते हैं। शारीरीक’ रूप से वह साधारण हैं। ओबामा का 768 पन्नों का यह संस्मरण 17 नवंबर को बाजार में आने वाला है।

Related Articles

Back to top button