ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

नीतीश कुमार बोले- NDA तय करेगा कौन बनेगा CM, चिराग को लेकर कही बड़ी बात

पटना। Bihar Govt. Formation 2020 बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) का चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) गुरुवार की शाम में पहली बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हए। इसके पहले उन्‍होंने वहां जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में तय किया जाएगा कि कौन बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा। इसका फैसला तो एनडीए के नेताओं को करना है। हां, यह तय है कि एनडीए जनादेश (Mandate) के अनुसार सरकार बनाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि अभी शपथ ग्रहण कोई तारीख तय नहीं की गई है। चुनाव में एनडीए को नुकसान पहुंचाने वाले चिराग पासवान (Chirag Paswan) की लोक जनशक्ति पार्टी ((LJP) के एनडीए में रहने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि इसपर फैसला भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करना है। अपनी आखिरी चुनावी रैली को लेकर यह भी साफ किया कि उन्‍होंने उसमें राजनीति से संन्‍यास की कोई बात नहीं कही थी।

आज एनडीए की बैठक में होगा आगे का फैसला

सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर प्रक्रिया आरंभ होगी। चुनाव आयोग ने भी विधायकों की सूची सौैंप दी है। सदन को विघटित किया जाना है। एनडीए विधानमंडल दल की शुक्रवार की बैठक में आपस में बातचीत होगी और फिर आगे का निर्णय होगा।

अभी तय नहीं सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि उनकी नई सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा। यह दीपावली (Diwali) के बाद हागा या छठ (Chhath) के, यह भी तय नहीं है। हम रिजल्‍ट का विश्‍लेषण कर रहे हैं। अब आगे शुक्रवार को एनडीए के सभी घटक दलों की बैठक होगी।

चुनाव प्रचार के दौरान किए जा रहे थे असंभव वादे

चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष, खासकर राष्‍ट्रीय जनता दल के रोजगार के वादे की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो चीजें नहीं हो सकतीं, उसके बारे में लोग चुनाव में बोल रहे थे। जनता मालिक है। उसने जो समझा वह किया। हम तो अपने काम के बारे में बोल रहे थे। मैंने जो काम किया है उसके बारे में लोगों को जानकारी है। मुख्यमंत्री से जब यह सवाल किया गया कि भारतीय जनता पार्टी ने भी 19 लाख रोजगार सृजन की बात कही है, उन्‍होंने कहा कि सरकार बनने के बाद एनडीए के सभी घटक दलों की बैठक में आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

काम करने पर भी कोई साथ नहीं दे तो ये उनका निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पर किसी का दबाव नहीं रहा है। काम करने पर भी अगर कई लोग आपका साथ नहीं दे तो यह उनका निर्णय है। सभी को अधिकार है अपनी तरह से सोचने का। कोई काम को नजरअंदाज करे तो क्या कर सकते हैं?

अपराध, भ्रष्‍टाचार व सांप्रदायिकता से समझौता नहीं

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज में कोई भेदभाव नहीं किया। भाईचारा व सद्भाव का माहौल तैयार किया। कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति ठीक रखी। कोई दंगा-फसाद भी नहीं होने दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार आगे भी अपराध, भ्रष्‍टाचार व सांप्रदायिकता (Crime] Corruption and Communalism) से कोई समझौता नहीं करेगी।

भाजपा को तय करना है कि लोजपा एनडीए में रहेगी या नहीं

मुख्यमंत्री से यह सवाल भी किया गया कि एलजेपी की वजह से जो नुकसान हुआ है उसके बाद क्या यह प्रयास होगा कि वह एनडीए का अंग नहीं रहे? इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बीजेपी को तय करना है।

नहीं कही थी राजनीति से संन्‍यास की बात

मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि धमदाहा की चुनावी सभा में पांच नवंबर को उन्होंने अपने संन्यास को लेकर कोई बात नहीं कही थी। हर चुनाव की आखिरी सभा में वह यह कहते रहे हैैं कि यह उनकी आखिरी चुनावी सभा है। संदर्भ चुनावी सभा का था।

Related Articles

Back to top button