ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
देश

देश का सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद, हवा में सांस लेना हुआ बेहद खतरनाक

गाजियाबाद। पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक का अनुपालन शनिवार रात बिल्कुल नहीं हुआ। दीपावली पर गाजियाबाद में पूरी रात आतिशबाजी हुई। हर तरफ धुएं से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हरियाणा के फतेहाबाद जिले संयुक्त रूप से देश में सबसे प्रदूषित शहर हो गए हैं। यहां की हवा में सांस लेना बेहद खतरनाक है। पहले से कोरोना की मार झेल रहे शहर में प्रदूषण की बेहद खतरनाक स्थिति भारी पड़ सकती है। डाक्टर मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। हवा चलने पर ही प्रदूषण की स्थिति में सुधार के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े देखे तो शनिवार को दीपावली के दिन फतेहाबाद, जींद के बाद गाजियाबाद देश में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया था। दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी हुई, जबकि आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री पर रोक थी। जगह जगह चोरी छिपे जमकर पटाखों की बिक्री भी हुई। रविवार सुबह आठ बजे गाजियाबाद और फतेहाबाद को संयुक्त रूप से देश में सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 487 रहा। हालांकि हवाओं की वजह से शाम तक प्रदूषण के स्तर में उतार चढ़ाव हो सकता है। गाजियाबाद में धुंध छाई हुई है। लोगों की आंखों में जलन हो रही है।

बजता रहा कारों का अलार्म, सहमे रहे पशु पक्षी

आतिशबाजी से शनिवार रात वाहनों में लगे एंटी थेफ्ट अलार्म बचते रहे। वहीं, दूसरी ओर पशु पक्षी भी परेशान रहे। लोगों ने पालतू जानवरों व पक्षी को कमरे में बंद करके रखा, जिससे पटाखे की आवाज उन्हें न परेशान करे।

बिना मास्क के न लें सांस

पर्यावरण विज्ञानी जितेंद्र नागर का कहना है कि आतिशबाजी व प्रदूषण के अन्य कारकों से प्रदूषण बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। लोग अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद करके रखे, जिससे प्रदूषण घर में न प्रवेश करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें, जिससे प्रदूषण सांसों से फेफड़े में न जाए। प्रदूषण से आंखों में जलन भी हो रही है। ऐसे में समय समय पर आंखों को साफ पानी से धोते रहें।

देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची

शहर       रविवार सुबह एक्यूआइ              शनिवार का एक्यूआइ

गाजियाबाद         487                              456

फतेहाबाद          487                                 471

जींद                479                                 459

नोेएडा              473                                   425

दिल्ली              468                                  414

हिसार              464                                468

ग्रेटर नोएडा         445                               389

बुलंदशहर          443                                 398

फरीदाबाद          443                                  378

गुरुग्राम             421                                    358

Related Articles

Back to top button