ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...
खेल

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले, लोग बहुत बोलते हैं विराट कोहली के बारे में, मैं उनको आम खिलाड़ी मानता हूं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचने के साथ ही विरोधी टीम की तरफ से बयान आने शुरू हो गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बात की हैं। उन्होंने बताया कि वह कोहली को बस एक खिलाड़ी के तौर पर जानते हैं। जैसे दुनिया के बाकी क्रिकेटर हैं कोहली भी उनमें से एक हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने बताया कि वो और कोहली बस टॉस के समय ही मिलते हैं। मैदान पर ज्यादा बातें नही होती। उन्होंने कहा, “मुझे विराट कोहली को लेकर काफी सारे सवाल किए जाते हैं, वह मेरे लिए वैसे ही हैं जैसे बाकी सारे खिलाड़ी हैं, मुझे इससे वाकई इस बात की कोई परवाह नहीं करता। ईमानदारी से कहूं तो मेरा उनके साथ कोई वैसा रिश्ता नहीं है। मैं उनसे टॉस के वक्त पर मिलता हूं उनके खिलाफ मैदान पर खेलता हूं बस इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।”

भारतीय कप्तान के बल्लेबाजी की पूरी दुनिया लोहा मानती है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने भी कोहली की तारीफ की लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वो रन बनाए ये पसंद नहीं है। पेन ने कहा, “विराट के साथ एक बहुत ही कमाल की बात है कि हम उनसे नफरत करना पसंद करते हैं लेकिन एक क्रिकेट फैन की लिहाज से उनको बल्लेबाजी करते हुए देखना भी पसंद करते हैं। यह भी अजीब बात है कि हम उनको बल्लेबाजी करते हुए देखना तो पसंद करते हैं लेकिन उनको ज्यादा रन बनाते हुए देखना नहीं चाहते हैं।”

आगे उन्होंने कहा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक नफरत भरी प्रतियोगिता होती है और वो वाकई में एक प्रतिस्पर्धा करने वाले इंसान हैं और मैं भी ऐसा ही हूं। ऐसे में कई मौके आए हैं जब हमारे बीच बातें भी हुई लेकिन ऐसी इसलिए नहीं कि वो कप्तान थे या फिर मैं टीम की कप्तानी कर रहा था यह तो किसी के भी साथ हो सकता है।”

Related Articles

Back to top button