ब्रेकिंग
MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का... India's Smart Border: सीमाओं पर तैनात होगा स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम; अमित शाह ने कहा- 'अब कोई नहीं ... MP Rajya Sabha Election Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर अभिषेक मनु सिंघवी का वार; कहा- ... TMC Crisis: ममता बनर्जी की पार्टी में बढ़ती बगावत; सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज Hardik Pandya Injury Update: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक पंड्या फिर चोटिल; BCCI ने लिया बड़ा... Katrina Kaif Comeback: मदरहुड के बाद कटरीना कैफ की वापसी; क्या वेब सीरीज से करेंगी धमाकेदार एंट्री? US-Iran Conflict: अमेरिका-ईरान में बढ़ा सैन्य तनाव; हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने शुरू... Gold and Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आपके शहर का नया रेट UPI Global Reach: अब विदेश में भी चलेगा भारत का UPI; इन 9 देशों में डिजिटल पेमेंट हुआ आसान Mithun Sankranti 2026: 15 जून को बन रहा है अद्भुत महासंयोग; बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशियों की चमके...
विदेश

पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच दिसंबर के मध्य में हो सकती है वर्चुअल बैठक, 16-17 दिसंबर को बातचीत संभव

ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के बीच दिसंबर के मध्य में एक वर्चुअल मुलाकात होने की संभावना है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को न्यूज़ एजेंसी आइइएनस का बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी दिसंबर के तीसरे सप्ताह में संभवत: 16-17 दिसंबर को एक शिखर बैठक करेंगे।

बांग्लादेश के इस वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि बांग्लादेश ने पीएम मोदी को 26 मार्च को संयुक्त रूप से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंनें आगे साफ किया कि दोनों पक्षों की ओर से संकेत दिए गए हैं कि अगर बांग्लादेश में कोरोना की स्थिति में सुधार होता है तो पीएम मोदी बांग्लादेश जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश को यह भी बताया कि उनकी सरकार भारत में तीस्ता जल बंटवारे के समझौते के समापन के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। यह बातें 53 देशों के संयुक्त वक्तव्य के अनुसार हैं, जिनमें दोनों देश के रिश्तों को बंधन पारगमन रणनीतिक संबंध बताया गया है।

Related Articles

Back to top button