ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
व्यापार

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम में बड़ा बदलाव! अब ऐसे बनेगा आपका DL

Driving License: डीएल बनाने के लिए एक कोर्स तैयार किया गया है जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को शामिल किया गया है. इस कोर्स में लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का कोर्स 4 हफ्ते और कुल 29 घंटे का होगा.

Driving License New Rules 2022: अगर आप जल्द ही अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले हैं या इसे रिन्यू करवाने की तैयारी में हैं तो यह खबर आपके काम की है. केंद्र की मोदी सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम (Driving License Rules) में बड़े बदलाव किए हैं. इन बदलावों के बाद नए ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाना और रिन्यू करवाना आपके लिए और आसान हो जाएगा. इसके साथ ही अब आपकी ड्राइविंग लाइसेंस के काम के लिए बार-बार RTO ऑफिस के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे.

नए नियम 1 जुलाई 2022 होंगे लागूपहले ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लोगों को टेस्ट देना पड़ता था. लेकिन, अब नियमों में बदलाव के बाद आपको किसी तरह का टेस्ट नहीं देना पड़ेगा. लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय (Minry of Road Transport and Highways) ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए नियमों में कई बदलाव किए हैं. इस नए नियम के कारण अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए महीनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कुछ ही दिनों में आपका ड्राइविंग लाइसेंस बनकर तैयार हो जाएगा.

केवल एक सर्टिफिकेट के जरिए बन जाएगा डीएल (DL)अगर आप नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो RTO के चक्कर लगाकर इसे बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आप अगर ड्राइविंग सीखने के लिए अगर किसी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल (Driving Training School) में रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो वहां ट्रेनिंग लेने के बाद आसानी से एक टेस्ट देकर एक ड्राइविंग सर्टिफिकेट बनवा लें. इसके बाद आप इस सर्टिफिकेट के जरिए आपका जल्द से जल्द ड्राइविंग लाइसेंस बन जाएगा.

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए चलेगा कोर्सडीएल बनाने के लिए एक कोर्स तैयार किया गया है जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को शामिल किया गया है. इस कोर्स में लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का कोर्स 4 हफ्ते और कुल 29 घंटे का होगा. वहीं प्रैक्टिकल कोर्स में आपको गाड़ी शहर, गांव, रिवर्सिंग और पार्किंग आदि के लिए पूरे 21 घंटे का समय मिलेगा. साथ ही 8 घंटे में आप थ्योरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button