ब्रेकिंग
Kanpur Karwa Chauth Drama: कानपुर में करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक पति की तीन पत्नियों में पूज... Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान की शिंताफू झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, पश्चिम बंगाल और... Aaj Ka Mausam Update: चक्रवात 'अर्नब' का देश भर में तांडव जारी, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार समेत इ... SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त...
देश

महाराष्ट्र मामले पर SC का आदेश- फ्लोर टेस्ट 27 नवंबर शाम 5 बजे, लाइव प्रसारण हो

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संसदीय पंरपरा में हम कोई दखल नहीं दे सकते। सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की याचिका पर फैसला सुनाते हुए यह बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्लोर टेस्ट बुधवार (27 नंवबर) को शाम 5 बजे होगा। साथ ही कोर्ट ने कहा कि इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि फ्लोर टेस्ट में कोई सीक्रेट बैलेट नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर फ्लोर टेस्ट कराएंगे और उनकी जल्द से जल्द की जाएगी।

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली है।

बहुमत का आंकड़ा 145 है। केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि महाराष्ट्र में सरकार के गठन के लिए भाजपा को राकांपा के सभी 54 विधायकों का समर्थन प्राप्त था और उन्होंने इस गठबंधन की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए 2-3 दिन का समय देने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button