ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
धार्मिक

घर में नया फर्नीचर लाने से पहले वास्तु के नियमों पर दें ध्यान, नकारात्मकता से रहेंगे दूर

इंदौर। घर में फर्नीचर का होना बहुत जरूरी। यह आपके घर को सुंदर बनाता है। लोग घर में फर्नीचर स्पेस, स्टाइल को देखकर ही खरीदना पसंद करते हैं। फर्नीचर के पुराना हो जाने पर उसको बाहर कर नया फर्नीचर लेकर आते हैं। फर्नीचर को खरीदते समय लेटेस्ट स्टाइल ही हमारे दिमाग में रहती है। हमें इन सबके की जगह वास्तु के बारे में फर्नीचर खरीदते समय सोचना चाहिए। ऐसा करने से आपको लाभ हो सकता है।

वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने वास्तु के कुछ नियमों को बताया है, जिनको ध्यान में रखकर ही नया फर्नीचर घर पर लाना चाहिए

लकड़ी के बारे में जानें

आप जब भी घर के लिए फर्नीचर लेने जा रहे हैं, तो लकड़ी के बारे में जरूर जान लें। कारपेंटर या शॉपकीपर से जानें कि किस वृक्ष का इस्तेमाल फर्नीचर को बनाने में किया है। कोई देववृक्ष पीपल या बड़ के पेड़ को काटकर तो फर्नीचर नहीं बनाया गया है। ऐसे फर्नीचर को खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा।

ना लें ऐसा फर्नीचर

फर्नीचर खरीदते समय कलर का जरूर ध्यान देना चाहिए

  • कभी भी पूरी तरह से काले रंग का फर्नीचर नहीं खरीदना चाहिए। यह घर में नकारात्मकता लेकर आता है।
  • फर्नीचर कभी भी असली लेदर से बना हुआ नहीं खरीदना चाहिए। इन्हें जानवरों को मारकर बनाया जाता है। यह आपके घर नकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करेंगे।
  • पशुओं के बॉडी पार्ट्स से बने फर्नीचर को खरीदने से पहले सोचें। यह आपके परिवार के माहौल के लिए खतरा बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button