ब्रेकिंग
Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रै... Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साह... Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारि... Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ...
देश

PM मोदी कल सुरीश्वर जी महाराज की जयंती पर ‘स्टैचू ऑफ पीस’ का अनावरण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जैनाचार्य श्री वल्लभ सुरीश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान के पाली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘स्टेच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। जैन संत श्री विजय वल्लभ सुरीश्वर जी महाराज (1870-1954) ने भगवान महावीर के संदेश का जीवन भर प्रसार किया।

सुरीश्वर जी महाराज ने लोगों के कल्याण, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए भी अथक परिश्रम किया। उन्होंने प्रेरणादायक साहित्य (कविता, निबंध, भक्ति भजन और स्तवन) लिखे तथा स्वतंत्रता आंदोलन और स्वदेशी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। उनकी प्ररेणा से कई राज्यों में कॉलेजों, स्कूलों और अध्ययन केंद्रों सहित 50 से अधिक शिक्षण संस्थान संचालित हैं।

उनके सम्मान में अनावरण की जाने वाली प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ नाम दिया गया है। 151 इंच ऊंची यह प्रतिमा अष्टधातु से बनाई गई है और इसे राजस्थान के पाली में विजय वल्लभ साधना केंद्र जेटपुरा में स्थापित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button