ब्रेकिंग
यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व
देश

सीएम केजरीवाल ने कैबिनेट समेत अक्षरधाम मंदिर में की दिवाली पूजा

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली की संध्या पर राजधानी में स्थित अक्षरधाम मंदिर में अपनी पत्नी और कैबिनेट के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय समेत कई अन्य मंत्री मौजूद रहे। बता दें कि यह पहला मौका है जब दिल्ली के सीएम ने अक्षरधाम मंदिर में दिवाली के अवसर पर पूजा की हो।

कार्यक्रम के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। सभी लोग मास्क पहने नजर आए। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और प्रदूषण भी सबसे निचले स्तर पर चला गया है। एनजीटी ने प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखे चलाने पर रोक लगा दी है।

Related Articles

Back to top button