ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मनोरंजन

शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने खास अंदाज में मनाई पहली दिवाली, KISS करती तस्वीरें हुईं वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में शादी की है। इस वक्त नेहा अपने पति रोहन के साथ दुबई में हैं और अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद दोनों की ये पहली दिवाली है। इस खास मौके को नेहा और रोहनप्रीत ने दुबई में ही सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सेल्फी क्विन नेहा कक्कड़ ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तसवीरों में आप दोनों की खूबसूरत जोड़ी को एक साथ देख सकते हैं। एक तसवीर में रोहनप्रीत अपनी वाइफ नेहा को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं नेहा ने जहां ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वहीं, रोहनप्रीत सिंह पिंक कुर्ता और व्हाइट पजामा पहने दिख रहे हैं।

फोटोज शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, “हमारी साथ में पहली दिवाली और सबसे खास भी। सभी को हैप्पी दिवाली, भगवान आप सभी की रक्षा करें #NehuPreet”। इन फोटोज पर रोहनप्रीत सिंह ने कॉमेंट कर लिखा, ‘मेरा नोना नोना पुट्ट सोना सोना बाबू।’

हाल ही में नेहा कक्कड़ और राहनप्रीत सिंह की हनीमून की कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में दोनों रोमांटिक कैंडल लाइड डिनर करते नजर आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ डिनर के दौरान का जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि टेबल पूरी तरह से कैंडल और खाने से सजी हुई है।

वहीं नेहा कक्कड़ ने होटल रूम से अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। वीडियो में नेहा अपने पति रोहनप्रीत सिंह के हालिया रिलीज ‘एक्स कॉलिंग’ के गाने ‘हम प्यार जताते थे तो तुम्हें बच्चे लगते थे, रब तुम्हें बच्चे दें…’ पर लिप सिंक करती नजर आईं थीं। इस फेमस गाना है इस वीडियो को नेहा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रोहनप्रीत सिंह का एक्स कॉलिंग गाना मुझे बहुत पसंद है। क्या लिखा है बब्बू।’

Related Articles

Back to top button