ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

संक्रमितों का आंकड़ा 88 लाख के पार, 93 फीसद लोग हो चुके स्‍वस्‍थ

नई दिल्‍ली। भारत में पिछले 24 घंटों में  30 हजार से अधिक नए संक्रमण के मामले सामने आए और इस दौरान मरने वालों की संख्‍या 435 है। इसके साथ ही अब तक भारत में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 88 लाख 45 हजार 1 सौ 27 हो गया है। वहीं अब तक देश में कुल 1 लाख 30 हजार 70 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हो चुकी है।  दुनिया में प्रत्‍येक दिन होने वाली मौतों में मात्र 5.21 फीसद हिस्‍सा भारत का है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 4 लाख 65 हजार 4 सौ 78 है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या 43 हजार 851 है और इसके साथ ही अब तक यहां स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या 82 लाख 49 हजार 5 सौ 79 है।

मौतों के आंकड़ों के मामले में दुनिया के देशों की लिस्‍ट में भारत तीसरे से चौथे नंबर पर आ गया है। पिछले 7 दिन का आंकड़ा देखे तो देश में कुल 3626 मौतें हुईं। दिल्ली और बिहार दो राज्‍यों में पिछले माह कोरोना संक्रमण के कारण मौतों में बढ़ोतरी हुई। शेष राज्‍यों में मौतों की रफ्तार कम हुई है।

Related Articles

Back to top button