ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
विदेश

कमला हैरिस की मदद करने उनके पति छोड़ेंगे नौकरी, अमेरिकी मीडिया और लोगों में बने चर्चा का विषय

वाशिंगटन। अमेरिका में उप राष्‍ट्रपति पद के लिए निर्वाचित कमला हैरिस के पति डग एमहाफ अपनी पत्‍नी की मदद के लिए नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है। डग एमहाफ को अमेरिकी मीडिया में सेंकंड जेंटलमैन कहा जा रहा है। एमहाफ पेशे से वकील हैं। अगस्‍त में जब कमला हैरिस को उप राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार घोषित किया गया था, उसके कुछ दिन बाद ही डग ने छुट्टी ले ली थी और पत्‍नी की चुनावी कैंपेन में मदद करने लगे। चुनावी कैंपेन में वह काफी एक्टिव नजर आए। हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद वह जो बाइडन और कमला हैरिस के साथ मंच पर नजर आए थे। बता दें कमला और एमहाफ की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी। वर्ष 2014 में दोनों ने विवाह कर लिया। एमहाफ तलाकशुदा थे। उनके दो बच्चे हैं। वे अब भी साथ ही रहते हैं।

यूएसए टुडे ने कमला और डग पर प्रकाशित की रिपोर्ट

यूएसए टुडे ने कमला और उनके पति डग पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें बताया गया है कि पत्‍नी कमला हैरिस का हाथ बंटाने के लिए अब एमहाफ उनकी मदद करेंगे। हालांकि, वह किसी सरकारी पद या सेवा में नहीं हैं। डामाउथ कॉलेज में प्रोफेसर एला बेल कहती हैं कि इसे एक आदर्श मॉडल की तर्ज पर देखा जाना चाहिए। एमहाफ ने अपनी पत्‍नी के लिए कॅरियर छोड़ रहे हैं। डग पत्‍नी कमला को कामयाब होते देखना चाहते हैं। एमहाफ एक सफल और हुनरमंद वकील हैं। बता दें कि 20 जनवारी को जो बाइडन और कमला हैरिस उपराष्‍ट्रपति का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

अमेरिकी लोगों के लिए नजीर बनेंगे एमहाफ

व्‍हार्टन सेंटर में लीटरशिप एक्‍सपर्ट माइकल उसीन का कहना है कि वह अमेरिका में एक नई परंपरा कायम करने जा रहे हैं। वह अमेरिका के लिए मिसाल बनेंगे। एमहाफ का यह कदम और उनका पत्‍नी के प्रति ऐसा बर्ताव अमेरिकी लोगों के लिए एक संदेश होगा। वह अन्‍य अमेरिकी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। चुनावी कैंपेन के दौरान बाइडन ने एमहाफ की ओर इशारा करते हुए कहा था कि आपने परंपराएं और मान्‍यताओं की बाधा को खत्‍म किया है। बाइडन ने एमहाफ की जमकर तारीफ की थी। कैंपेने के दौरान भी एमहाफ ने पत्‍नी कमला की मदद के लिए लंबी छुट्टी ली थी। उन्‍होंने ऐसा इस लिए किया ताकि लॉ फर्म डीएलए पाइपर पर कमला हैरिस की कैंपेन में मदद का आरोप न लग सके।

बड़ा सवाल, अब बाइडन की पत्‍नी क्‍या करेंगी

यूएसए टुडे की रिपोर्ट में सवाल उठाया गया है कि अब जो बाइडन की पत्‍नी क्‍या करेंगी। क्‍या वह अपने पति के सहयोग के लिए टीचर की नौकरी छोडेंगी। हालांकि, बाइडन की पत्‍नी जिल ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह फर्स्‍ट लेडी के बाद भी अपनी टीचर की नौकरी करती रहेंगी। जिल ने कहा कि जब बाइडन उप राष्‍ट्रपति पद पर थे तब भी वह अपना काम नहीं छोड़ी। उन्‍होंने कहा कि वह अब भी अपनी नौकरी करती रहेंगी। राजनीतिक विशेषज्ञ एले हिल कहती है कि कई राजनीतिक परिवारों में महिलाएं घर चलाती होंगी, सियासत में इस तरह के मामले बहुत कम देखे जाते हैं।

Related Articles

Back to top button