ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
खेल

भारत में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड गिरावट, 24 घंटे में 29 हजार मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के मामलों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 29 हजार नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 88.74 लाख हो गए हैं। वहीं, अबतक कुल 82 लाख से अधिक लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 29,164 नए केस मिले हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 88 लाख 74 हजार 291 हो गई है। अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 82 लाख 90 हजार 371 हो गई है, जिसमें 24 घंटे में ठीक हुए 40,791 मरीज भी शामिल हैं। इस महामारी से अब तक 1 लाख 30 हजार 519 मरीज जान गंवा चुके हैं।

देश में पिछले कई दिनों से सक्रिय मरीजों की संख्या पांच लाख से कम है। अभी 4 लाख 53 हजार 401 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.11 फीसद है। आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के ठीक हो चुके मरीजों की दर 93.42 फीसद पहुंच गई है। वहीं, कोरोना वायरस से मरने वालों की दर 1.47 फीसद है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चली गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 16 नवम्बर तक कुल 12 करोड़ 65 लाख 42 हजार 907 नमूनों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकि है। जिनमें से 8 लाख 44 हजार 382 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया है।

Related Articles

Back to top button