ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
खेल

धोखा करने वाले खिलाड़ियों पर भड़के गावस्कर, कहा- लोग चोट छुपाकर आ जाते हैं ताकि पूरे पैसे मिल जाए

एक खिलाड़ी की चोटों का इतिहास भी होता है। इसलिए वह कितना भी बड़ा नाम हो, यदि वह ज्यादातर मैचों में उपलब्ध नहीं हो सकता है तो उसे खरीदने का कोई मतलब नहीं होता है। जब वे फिर से चोटिल होते हैं तो वे टीम की लय और संतुलन को खराब करने वाले होते हैं और जीत की लय को भी। आइपीएल में बहुत से खिलाड़ी चोटों को छुपा कर आते हैं और तब एक मैच खेलते हैं और कहते हैं कि वे चोटिल हैं ताकि वे अपना पूरा पैसा पा सकें।

मुख्य रूप से इस संस्करण का इतना अच्छा होने का एक कारण सिर्फ पिचों की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि शारजाह स्टेडियम के अलावा बाउंड्री के आकार का बड़ा होना भी था। लंबी बाउंड्री का मतलब था कि हमने कुछ शानदार कैच और क्षेत्ररक्षण के प्रयास देखे, जो अन्य मैदानों पर

इसका दूसरा पहलू यह था कि जो खिलाड़ी अपनी क्षमताओं के साथ खेला उसके सफल होने की ज्यादा संभावना थी, जब तक कि वह ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं करता जो आमतौर पर वह नहीं करता है। इसलिए एक बल्लेबाज जो स्टंप्स के सामने गेंद को पूरी ताकत से मार सकता था वह स्कूप शॉट या रिवर्स स्वीप खेलने की तलाश में अक्सर असफल हो जाता था, जिसकी उसे आदत नहीं थी। एक्स्ट्रा-कवर के ऊपर से मारा गया शॉट देखने में अच्छा लगता है, लेकिन ज्यादातर लंबी बाउंड्री की वजह से डीप कवर फील्डर द्वारा लपके गए

जिन गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा विविधता लाने की कोशिश की वे अक्सर अपनी लाइन और लेंथ से भटक गए और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। खासतौर से तेज गेंदबाज, जिन्होंने हाथ के पीछे से धीमी गति से डिलीवरी की कोशिश की और वह भटक गए क्योंकि यह उनकी सामान्य गेंदबाजी का हिस्सा नहीं थी और इसलिए उनका इस पर ज्यादा नियंत्रण नहीं था। इस घटना से यह भी पता चलता है कि अगर कोई गेंदबाज अच्छी यॉर्कर गेंदबाजी कर सकता है तो वह खेल के इस प्रारूप में कहीं अधिक प्रभावी होगा

शारजाह स्टेडियम के पास की सड़क पर छक्कों को उड़ते हुए आसानी से देखा जाना हैरानी भरा था। क्लाइव लॉयड, विव रिच‌र्ड्स, गॉर्डन ग्रीनिज की पसंद रहे इस स्टेडियम में कई बार प्रशंसकों ने उनके शॉट लपके हैं और साफ है कि जिस तरह से आज बल्लेबाजी की जाती है और आधुनिक खिलाड़ी जिस तरह से जिम में भी वर्कआउट करते हैं वह उन शॉट में ऐसी ताकत डालते हैं जिससे की गेंद दूर तक जाती है। जो भी वजह हो, लेकिन यह वास्तव में अच्छा था।

बायो-बबल में होने के नाते और चार-पांच दिनों में परीक्षण किया जाना कोई समस्या नहीं थी, अगर आपके साथ लोगों का एक अच्छा समूह है और उसमें हम भाग्यशाली थे जो कमेंट्री बॉक्स में एक इकाई के रूप में हमेशा सकारात्मक थे और जीवन के उज्ज्वल पक्ष को देख रहे थे।एक बार फिर से हर किसी ने अच्छा किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण खिलाडि़यों के लिए, जिन्होंने हमें खेल में कुछ बेहतरीन क्षण प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button