ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
देश

दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने पकड़े जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने आए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी जैश-ए- मोहम्मद से हैं। दोनों आतंकी दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये दिल्ली में बम धमाके करने की साजिश में थे। पुलिस को इन आतंकियों के दिल्ली में होने की सूचना मिली थी जिसके बाद दोनों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया।

सोमवार रात 10.15 बजे पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा। दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button