ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

छत्तीसगढ़ में मुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर दी जान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने शनिवार की रात अपने सरकारी आवास में साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 55 वर्षीय मार्टिन अकेली रहतीं थीं। करीब डेढ़ साल पहले उनके पति की मृत्यु हो चुकी है।

मार्टिन की लाश पंखे से लटक रही थी: एसपी

रविवार सुबह जब देर तक जिला सत्र न्यायाधीश के बंगले का दरवाजा नहीं खुला तो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसपी अरविंद कुजूर मौके पर पहुंचे। खिड़की से झांककर देखने पर कांता मार्टिन की लाश पंखे से लटक रही थी।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी, सुसाइड नोट नहीं मिला

घटना के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट स्टाफ, वकील, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मुंगेली के कोतवाली थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं उनके बेटे अंकित मार्टिन भी घटना के संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

जबलपुर निवासी कांता मार्टिन डेढ़ साल पहले मुंगेली में हुई थीं पदस्थ

जबलपुर निवासी कांता मार्टिन 24 मई 1994 को न्यायिक सेवा में आई थीं। वे प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा करने के बाद डेढ़ साल पहले मुंगेली में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर पदस्थ हुई थीं।

Related Articles

Back to top button