ब्रेकिंग
Palwal Road Accident: हथीन मोड़ के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में एक युवक क... Nuh Crime News: नूंह के निजामपुर गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में गोली लगने से युवक की म... Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली HERC Chairman Nandlal Sharma Passes Away: निधन से हरियाणा राजनीतिक हलकों में शोक, फरवरी 2024 में संभ... Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न... Sirsa News: हरियाणा में पारदर्शी हो रही हैं परीक्षाएं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना; दिए जांच ... Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को...
देश

नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म, 23 से 27 नवंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र

पटनाः बिहार में नवगठित नीतीश सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए हैं।

नीतीश सरकार की पहली बैठक में संतोष मांझी, मंगल पांडेय, रामप्रीत पासवान समेत तमाम नवनियुक्त मंत्री पहुंचे। इस बैठक में विधानसभा सत्र के फैसले पर मुहर लगी। बिहार में 23 से 27 नवंबर तक विधानसभा सत्र चलेगा। 25 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 26 नवंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 27 को अभिभाषण पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। बैठक में जीतन राम मांझी को प्रोटेम स्‍पीकर बनाने पर भी सहमति बनी। अब आगे पहले सत्र में प्रोटेम स्‍पीकर नए सदस्‍यों को शपथ दिलाएंगे। फिर स्‍पीकर का चुनाव होगा।  ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व नंदकिशोर यादव को विधानसभा का स्पीकर बना सकती है। वहीं कैबिनेट की पहली बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा (Allocation of Portfolios) नहीं हो सका है।

बता दें कि सोमवार को 2 डिप्टी सीएम के साथ नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार के अलावा 14 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ के साथ ही नीतीश कुमार ने साबित कर दिया कि जनादेश में भले ही वो थोड़ा पिछड़ गए हों, मगर सत्ता उनकी ही है। नीतीश के कैबिनेट में अभी जदयू से 5, भाजपा से 7 और हम-वीआईपी से एक-एक मंत्री शामिल हैं। जेडीयू के विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल। बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडे, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा। वीआईपी के मुकेश सहनी और हम के संतोष सुमन।

Related Articles

Back to top button