ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
देश

कोरोना संकट:केजरीवाल बोले-प्रभावित इलाकों में बंद हो सकते हैं बाजार, शादी में अब सिर्फ 50 मेहमान

दिल्ली में कोरोना से एक बार फिर स्थिति भयावह होती जा रही है। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अगर जरूरी हुआ तो राजधानी में प्रभावित इलाकों में बाजार बंद हो सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अब शादी में शामिल मेहमानों की संख्या फिर से घटा दी है। दिल्ली में अब शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग शामिल हो सकेंगे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि कोरोना अमीर-गरीब नहीं देखता इसलिए मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करें।

शादी में अब 50 मेहमान
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर पहले 50 से यह संख्या 200 तक बढ़ाई गई थी लकिन अब महामारी का प्रकोप फिर दिखाई दे रहा है इसलिए अब इस संख्या को फिर से घटा दिया गया है। शादी में सिर्फ 50 मेहमानों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र को एक प्रस्ताव भेजेगी जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगी जाएगी।

अस्पतालों में बेड की पर्याप्त संख्या
केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की संख्या पर्याप्त है लेकिन आईसीयू वाले बेड की कमी हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र से मदद मदद की है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र और सभी राज्य सरकारें कोरोना के खिलाफ काम कर रही हैं। लेकिन लोगों को भी इस तरफ ध्यान देना होगा। दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोग बिना मास्क घूम रहे हैं, उनसे मेरी अपील है कि कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सभी को मिलकर कोरोनैा के खिलाफ जंग लड़नी है।

Related Articles

Back to top button