ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp का नया रिकॉर्ड, इस खास दिन की गई सबसे ज्यादा वीडियो कॉलिंग, जानिए क्या रही वजह

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp आमतौर पर चैटिंग के लिए मशहूर है। लेकिन पिछले साल 2020 के आंकड़ों पर गौर करें, तो WhatsApp से वीडियो कॉलिंग करने का दायरा बढ़ा है। वही साल 2020 की आखिरी रात WhatsApp से सबसे ज्यादा वीडियो कॉलिंग की गई है, जो WhatsApp से किसी एक दिन की जाने वाली सबसे ज्यादा वीडियो कॉल है। साल के आखिरी दिन WhatsApp से करीब 1.4 बिलियन यानी करीब 1.4 अरब वीडियो कॉल की गई है, जो कि एक रिकॉर्ड है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले WhatsApp वीडियो कॉलिंग में 50 फीसदी का इजाफा किया गया है। Facebook Messenger पर भारी संख्या में वीडियो और ग्रुप वीडियो कॉल्स किए गए। 2020 के आखिरी दिन मैसेंजर पर आम दिनों के मुकाबले दोगुना ग्रुप वीडियो कॉल्स किए गए। साल 2020 की शाम को दुनियाभर में Facebook और Instagram पर 55 मिलियन से ज्यादा लाइव ब्रॉडकास्ट हुए।

WhatsApp वीडियो कॉल में बढ़ोतरी की क्या रही वजह 

बता दें कि कोविड-19 के चलते ज्यादातर लोग वर्चुअली तरीके से नए साल से सेलिब्रेट कर रहे थे, जिसके चलते लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से बातचीत करने के लिए वीडियो कॉलिंग का सहारा ले रहे थे। साथ ही एक साथ कई सारे लोगों को कॉल करने के लिए भी WhatsApp वीडियो कॉल को चुना गया। दरअसल पिछले साल ही WhatsApp ग्रुप कॉलिंग की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है, जिसके चलते लोग वीडियो कॉलिंग के लिए WhatsApp का सहारा ले रहे हैं। WhatsApp से सबसे ज्यादा लोग जुड़े हैं। ऐसे में WhatsApp से वीडियो कॉल करने में आसानी होती है। अगर भारत की बात करें, तो भारत में आमतौर पर सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही भारत में दुनियाभर में सबसे सस्ती दर पर इंटरनेट डेटा मुहैया कराया जाता है। ऐसे में हर एक व्यक्ति की WhatsApp तक पहुंच है। इसी के चलते लोगों को वीडियो कॉल करने में सुविधा होती है।

Related Articles

Back to top button