ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

जनवरी में देश के विभिन्न हिस्सों में साप्ताहिक अवकाश सहित 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके लिए जानना है जरूरी

नई दिल्ली। विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं और अन्य कई तरह के कार्यों के लिए हमें अक्सर बैंक शाखा जाना पड़ जाता है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि जिस दिन आपको अपने बैंकिंग कार्य निपटाने हैं, उस दिन बैंकों की छुट्टी ना हो।

जनवरी, 2021 में कुल 16 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इसमें पांच रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। जनवरी महीने में प्रत्येक रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आरबीआई ने साल 2015 में इस तरह की घोषणा की थी। आइए, जानते हैं कि जनवरी में किस-किस तारीख को छुट्टियां रहने वाली हैं।

1 जनवरी 2021: नववर्ष के मौके पर मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु व मिजोरम में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

2 जनवरी 2021: नववर्ष उत्सव पर मिजोरम में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

3 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

9 जनवरी 2021: दूसरे शनिवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

10 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

12 जनवरी 2021: स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

14 जनवरी 2021: मकर संक्रांति के मौके पर गुजरात, तमिलनाडु, सिक्किम और तेलंगाना में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

15 जनवरी 2021: माघ बिहू के मौके पर तमिलनाडु और असम में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

16 जनवरी 2021: उछावर थिरुनल के मौके पर तमिलनाडु में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

17 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

20 जनवरी 2021: गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर पंजाब में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

23 जनवरी 2021: चौथे शनिवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

24 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

25 जनवरी 2021: Imoinu Iratpa के मौके पर मणिपुर में  बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

26 जनवरी 2021: गणतंत्र दिवस के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

31 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

नोटः बैंकों में छुट्टियों की यह लिस्ट आरबीआई की वेबसाइट से ली गई है।

Related Articles

Back to top button