ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

Mahabharat के एक्टर शरत सक्सेना का खुलासा, शानदार फिटनेस के कारण नहीं मिलते थे मुख्य किरदार

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना के साल 2018 के एक इंटरव्यू की छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि अभिनेता ने इंटरव्यू सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन को दिया था। वीडियो में शरत बता रहे हैं कि वह बॉलीवुड में 30 साल से टाइपकास्ट हो रहे थे और ऐसा इसलिए हो रहा था, क्योंकि वो फिट दिखते थे।

इंटरव्यू में अजय भार्गव से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी फिट बॉडी और गठे हुए शरीर के कारण, किसी भी निर्देशक ने उन्हें कभी अभिनेता नहीं माना। उन्होंने हमेशा एक फाइटर या जूनियर आर्टिस्ट की भूमिका दी। शरत ने बताया कि उन दिनों हमारे देश में जिनके पास अच्छी बॉडी थी या कोई व्यक्ति जो बॉडी बिल्डर की तरह दिखता था, उस व्यक्ति को इसी तरह के रोल दिए जाते थे और उन्हें हीरो बनने योग्य नहीं माना जाता था।

वहीं उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि मेरे पिता इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एथलीट हुआ करते थे। हम उससे प्रेरित हुए और अपने शरीर पर काम किया। दुर्भाग्य से जब मैं मुंबई आया तो मैं काफी फिट था और जब प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स मुझे देखते थे, तो उन्होंने कभी अभिनेता नहीं देखा, बल्कि केवल एक फाइटर और एक जूनियर कलाकार ही देखा। इसलिए 30 सालों तक मैं केवल जूनियर कलाकारों का काम किया, जब अभिनय की बात आई, तो मुझे, यस बॉस, नो बॉस, मुझे माफ कर दीजिए बॉस जैसे डायलॉग ही बोलने को मिले।

आपको बता दें कि शरत इंजीनियर थे लेकिन अभिनेता बनना चाहते थे। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में इंडस्ट्री में खलनायक के गुर्गे के रूप में दर्जनों फिल्मों में काम किया। उन्होंने महाभारत में कीचक का किरदार निभाया है। लेकिन बाद में उन्होंने साथिया, बागबान, फिर हेराफेरी जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों को शरत का ये इंटरव्यू इंडस्ट्री में उनके संघर्षों से वाकिफ करा रहा है।

Related Articles

Back to top button