ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

2021 में बड़े पर्दे पर लौटेंगे शाहरुख खान, फिल्म का नाम लिये बिना किया एलान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान लंबे वक्त से स्क्रीन से दूर हैं, बता दें कि शाहरुख आखिरी बार साल 2018 में आयी फिल्म जीरो में नजर आए थे, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद किंग खान ने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है, वहीं अब फैंस उऩकी आने वाली फिल्म का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चर्चा है कि शाहरुख़ यशराज बैनर की फ़िल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, मगर नये साल की शुभकामनाएं देते हुए शाहरुख़ ने संकेत दिये हैं कि पठान इसी साल रिलीज़ हो सकती है।

शाहरुख नेडियो में अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। वीडियो शुरुआत से ही मजेदार है, जिसमें किंग खान मक्खी, मच्छर उड़ाने की एक्टिंग करते नज़र आ रहे हैं। इसक साथ वह लोगों को नए साल की बधाई दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि मुझे पता है कि मैं थोड़ा लेट हूं। साल 2020 हम सभी के लिए बुरा रहा, लेकिन मैं मानता हूं कि जब कोई अपने जीवन में नीचे पहुंच जाता है तो फिर वहां से आपको कुछ उपाय बचाते हैं… और वही आपको ऊपर उठने का बेहतर प्रयास हो सकते हैं।

लेकिन 2020 जैसा भी था, अब वो गुजरा हुआ अतीत हो गया है और मेरा मानना है कि साल 2021 हम सभी के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आया है और खूबसूरत होगा। उन्होंने कहा साल 2020 ने हम को सिखाया है कि जीने का असली मजा, असली इंसान के साथ आता है। वीडियो के अंत में शाहरुख ने कहा कि अब आप से मिलेंगे साल 2021 में बड़े पर्दे पर। शाहरुख खान इन दिनों पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। फ़िल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के होने की भी ख़बर है।

वहीं, चर्चा यह भी है कि सलमान ख़ान, आमिर ख़ान और ऋतिक रोशन जैसे सितारे इसमें कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

Related Articles

Back to top button